Advertisment

Moradabad:महिला कांग्रेस ने की विजय साह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

Moradabad: ठाकुरद्वारा महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा नेता विजय साह मंत्री  द्वारा हिंदू-मुस्लिम की बात करना बेहद निंदनीय बताया और मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

author-image
Anupam Singh
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad: )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता। ठाकुरद्वारा महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा नेता विजय साह मंत्री  द्वारा हिंदू-मुस्लिम की बात करना बेहद निंदनीय बताया और मंत्री पद से बर्खास्त  करने की मांग की है।

कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर को कामयाब करना एक सराहनीय कार्य है।  

क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी  के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज़हेरा  बी ने कहा कि भाजपा नेता विजय साह मंत्री द्वारा हिंदू-मुस्लिम की बात करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। जहरा बी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर को कामयाब करना एक सराहनीय कार्य है और ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि विजय साह मंत्री जैसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी मौजूद रहीं, जिनमें सोफिया, सबाना, खदीजा, सदफ, नाजिया, विनीता  कविता व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसीम अहमद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:Moradabad: दिन में सट्टा और रात में गुंडई करते थे फरार मुरादाबाद के आईपीएल सट्टेबाज

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: नगर निगम के दावे फेल,नहीं हटा सका भाजपा नेताओं का अतिक्रमण

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

Advertisment
Advertisment