Advertisment

UP News: 12 घंटे तक बंधक बनी रही पूरी बारात, वजह जान रह जाएंगे हैरान

संत कबीर नगर के महुली थाना के बेलडुहा गांव में बारातियों को घरातियों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं वर पक्ष से नकदी और जेवर भी छीन लिए। इसके बाद बारातियों को मारपीट कर भगा दिया।

author-image
Pratiksha Parashar
dulha barat, sant kabir nagar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

संतकबीर नगर, वाईबीएन डेस्क पूरे लाव लश्कर के साथ बारात आई थी, शादी का मंडप सजा था, जयमाला की तैयारी थी, लेकिन इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले (Sant Kabir Nagar) से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महुली थाना के बेलडुहा गांव में बारातियों को घरातियों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं वर पक्ष से नकदी और जेवर भी छीन लिए। इसके बाद बारातियों को मारपीट कर भगा दिया। इस घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन की शादी नहीं हो पाई। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Advertisment

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद

भैंसवरियां गांव से बेलडुहा गांव में बुधवार को बारात आई थी। रात करीब 12 बजे जयमाला कराने की तैयारी थी। इस दौरान वर पक्ष और वधु पक्ष के लोगों में किसी बात को विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घरातियों ने दूल्हा और कई बारातियों को बंधक बना लिया। आरोप यह है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कई जेवर छीन लिए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। 

14 लोग हुए घायल 

Advertisment

बारातियों को जमकर पीटा गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि मारपीट की वजह से दोनों पक्षों के 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि विवाद द्वारपूजा के दौरान हुआ। सिंघौरा नहीं लाने की वजह से विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। 

12 घंटे तक बंधक बना रहा दूल्हा

दूल्हे समेत कई बाराती 12 घंटे तक बंधक बने रहे। बताया जा रहा है कि बारातियों ने मुकामी थाने को मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। दूल्हा गुरुवार दोपहर तक बंधक बना रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

up news Sant Kabir Nagar Marriage
Advertisment
Advertisment