Advertisment

Mansa Devi Mandir के बाद अब UP के बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़; 2 की मौत, 29 घायल

Barabanki Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर रविवार को मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी एक मंदिर में भगदड़ मची। जिले के हैदरगढ़ स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ।

author-image
Ranjan Kumar
Barabanki Stampede

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार को मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी एक मंदिर में भगदड़ मची। जिले के हैदरगढ़ स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच रात 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया, जिससे भगदड़ मच गई। करंट फैलने की वजह से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत होगी। 29 लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से पुलिसकर्मी तैनात थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके और पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

करंट फैला और फिर मची भगदड़

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिरा। इस कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 लोग घायल हैं। दो की हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

stampede | Prayagraj stampede 2025 | up news | up government | Sawan 2025

Sawan 2025 up government up news Prayagraj stampede 2025 stampede
Advertisment
Advertisment