Advertisment

Kedarnath helicopter accident के बाद आर्यन एविएशन की सभी सेवाएं सस्पेंड, दो पायलटों के लाइसेंस रद्द

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत के बाद आर्यन एविएशन की चारधाम सेवाएं निलंबित कर दी गईं। दो पायलटों के लाइसेंस भी 6 महीने के लिए रद्द कर दिए गए हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
Kedarnath helicopter accident

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

देहरादून, वाईबीएन डेस्क। Kedarnath helicopter accident: रविवार सुबह आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पांच यात्री, एक बच्चा और चालक दल का एक सदस्य शामिल था। इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आर्यन एविएशन की चारधाम यात्रा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दो दिन तक सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद

सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 15 और 16 जून 2025 को क्षेत्र में संचालित होने वाले सभी चार्टर और शटल हेलीकॉप्टर ऑपरेशन्स पर रोक लगा दी है। साथ ही दो हेलीकॉप्टरों को खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरते हुए पाया गया, जिसके चलते उनके पायलटों के लाइसेंस भी छह महीने के लिए रद्द कर दिए गए हैं।

आर्यन एविएशन पर बड़ी कार्रवाई

Advertisment
आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह 05:10 बजे गुप्तकाशी से उड़ा था और 05:18 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा। महज एक मिनट बाद, 05:19 बजे उसने वापसी के लिए उड़ान भरी, लेकिन करीब 05:30 से 05:45 बजे के बीच गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया

ट्रांसभारत एविएशन के पायलटों पर कार्रवाई

इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं के नियमों की सख्ती से निगरानी शुरू कर दी है। ट्रांसभारत एविएशन के दो पायलट, कैप्टन योगेश ग्रेवाल और कैप्टन जितेन्द्र हरजाई को खराब मौसम में उड़ान भरने का दोषी पाया गया, जिसके चलते उनके लाइसेंस छह माह तक रद्द कर दिए गए।
Advertisment
helicopter crash | helicopter crash in kedarnath | helicopter crash kedarnath | kedarnath helicopter | kedarnath helicopter accident | kedarnath helicopter crash
kedarnath helicopter crash helicopter crash in kedarnath kedarnath helicopter accident helicopter crash kedarnath helicopter helicopter crash kedarnath
Advertisment
Advertisment