Advertisment

Badaun में घोटालेबाजों को संरक्षण! सवालों के घेर में CDO केशव कुमार

बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे ग्राम विकास अधिकारियों की बहाली को लेकर उनके ऊपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
Budaun CDO Keshav Kumar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्कबदायूं में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) केशव कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में आरोपी रहे ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) को बहाल करने और लाखों की रिकवरी आदेशों को रद्द करने के फैसले को लेकर सीडीओ पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता ने इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 

शौचालय निर्माण घोटाले के आरोपी को बहाल किया

सूत्रों के मुताबिक, शौचालय निर्माण घोटाले में आरोपी वीडीओ अनेकपाल सिंह राठौर को सीडीओ केशव कुमार ने न केवल बहाल किया, बल्कि उनके खिलाफ जारी लाखों की रिकवरी का आदेश भी वापस ले लिया। यही नहीं, एक अन्य मामले में आरोपी वीडीओ नवीन महेश्वरी को भी बहाल कर दिया गया, जिन पर 98 फर्जी शौचालय दिखाकर ₹6,90,530 की हेराफेरी का आरोप था। उनके खिलाफ जारी रिकवरी आदेश को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र

इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सीडीओ केशव कुमार पर कार्रवाई की मांग की है। एमएलसी ने कहा कि योगी सरकार की "जीरो टॉलरेंस" की नीति को CDO खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं।

सपा नेता ने भी मुद्दा उठाया

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर एक अधिकारी 3 से 4 वर्षों तक एक ही जिले में तैनात रहेगा, तो घोटाले होना तय है। सरकार को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने लखनऊ जाकर इस मुद्दे को विधानसभा और पार्टी स्तर पर जोरशोर से उठाने की बात कही है।

पद से हटाने की मांग

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, सीडीओ केशव कुमार पिछले तीन वर्षों से बदायूं जिले में तैनात हैं। अब मांग उठ रही है कि निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए और शासन स्तर से गोपनीय जांच कर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए।  Badaun News | up news 

up news बदायूं Badaun News
Advertisment
Advertisment