/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/25/cm-uk-pushkar-singh-dhami-2025-07-25-18-01-01.jpg)
देहरादून, वाईबीएन डेस्क। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जानकारी दी गई कि अब परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है। इसके अलावा उन्हें हर साल तीन लाख रुपये की सालाना ग्रांट भी पूर्व की तरह मिलती रहेगी। बता दें कि 26 जुलाई को देश कारगिल विजय दिवस मनाता है।
सीएम धामी ने खटीमा में की घोषणा
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान की सीएम ने वीर सैनिकों के लिए यह बड़ी घोषणा की है। खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद सैनिकों के हक में यह बड़ा फैसला संभव हो सका है।
धामी की सैनिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता
Advertisment
उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सैनिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इससे पहले जून, 2022 में राज्य सरकार ने यह राशि ₹30 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की थी। इसका शासनादेश 14 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। अब मुख्यमंत्री ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इस राशि को सीधे ₹1.5 करोड़ कर दिया है।यह निर्णय राज्य सरकार की वीर सैनिकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को जाहिर करता है। Uttrakhand | CM Pushkar Singh Dhami
Advertisment