Advertisment

Uttarkashi Disaster: झील खोलने की कोशिश जारी, 5 अगस्त से हर्षिल में मोर्चा संभाले हैं डीएम

उत्तरकाशी के हर्षिल हेलीपैड पर भागीरथी नदी में बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास जारी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खुद मोर्चा संभालकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

author-image
Dhiraj Dhillon
Uttarkashi DM Prashant Arya
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

उत्तरकाशी, वाईबीएन डेस्क।Uttarkashi News: धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास तेज हो गए हैं। उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से स्वयं धराली हर्षिल में डटे हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निर्देशन कर रहे हैं।

कार्मिकों का हाथ बंटाते दिखे जिलाधिकारी

धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा लगातार जारी हैं। आपदा के बाद से ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य धराली हर्षिल में मोर्चा संभाले हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाओ का निरन्तर निर्देशन कर रहे हैं। हर्षिल हैलीपेड पर भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोले जाने वाले स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। हैलीपेड पर बनी झील को मैनुअली पंचर करने का प्रयास कर रहे कार्मिकों के साथ हाथ बंटाने में मंगलवार को स्वयं जिलाधिकारी लग गए और कार्मिकों का हौसला बढ़ा का काम किया। इससे झील खोलने में लगे कार्मिकों में उत्साह दिखाई दिया।

 flash floods in uttarkashi | dharali village uttarkashi | flood rescue uttarkashi | floods in uttarakhand's uttarkashi | Rescue In Uttarkashi | cloud burst and flood disaster in uttarkashi

cloud burst and flood disaster in uttarkashi Rescue In Uttarkashi floods in uttarakhand's uttarkashi flood rescue uttarkashi dharali village uttarkashi flash floods in uttarkashi
Advertisment
Advertisment