Advertisment

"Beyond the Badge" पॉडकास्ट नाम से UP POLICE की नई पहल, अनोखी पहल

युवा पुलिस अधिकारियों को आम लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनूठी पहल की है। इसके लिए प्रदेश में "Beyond the Badge" नाम से पॉडकास्ट की शुरुआत की गई है।

author-image
Mukesh Pandit
beyond the badge

S.N. Sabat Senior IPS Officer and DG CBCID with DCP Central Lucknow, Raveena Tyagi Photograph: (UP POLICE youtube channel)

लखनऊ वाईबीएन नेटवर्क:  युवा पुलिस अधिकारियों को आम लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनूठी पहल की है। इसके लिए प्रदेश में “Beyond the badge” नाम से पॉडकास्ट की शुरुआत की गई है। पॉडकास्ट को उप्र पुलिस के यूट्यूब चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जाएगा। डीजीपी प्रशांत कुमार की पहल पर पॉडकास्ट का यह नया प्लेटफार्म शुरू किया गया है। पुलिस की छवि सुधारना भी इसका एक उद्देश्य है।
रिटायर्ड और सेवारत अफसर देंगे इंटरव्यू

Advertisment

Beyond the Badge पॉडकास्ट

“Beyond the Badge”  पॉडकास्ट में रिटायर्ड और सेवारत ऐसे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के इंटरव्यू प्रसारित किए जाएंगे, जिन्होंने सेवाकाल के दौरान असाधारण उपलब्धि हासिल की है और पुलिस के मान को बढ़ाने का काम किया है। साथ ही इसमें पुलिस अधिकारियों के व्यक्तिगत अनछुए पहलुओं एवं सेवाकाल के दौरान के अनुभवों एवं संस्मरण को पॉडकास्ट के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। आम लोग यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसका प्रसारण देख सकते हैं।
और बेहतर होगी पुलिसिंग

यह भी पढ़ें : 1 January से बदल गए हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Advertisment

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार, इस पॉडकास्ट का उद्देश्य युवा पुलिस अधिकारियों को प्रेरित किया जाएगा। इसके माध्यम से कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जाने वाली युक्तियों को भी समझाया जाएगा। सेवाकाल के दौरान एक पुलिस अधिकारी के सामने किस-किस तरह की चुनौतियां पेश आती हैं। कठिनतम परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाकर कैसे निपटा जाता है और आमजन की सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, को लेकर बातचीत की जाएगी। इसके लिए पुलिस का यह पॉडकास्ट काफी कारगर साबित होगा। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच में आपसी विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

यह भी पढ़ें : जेल गए Donald Trump तो कौन होगा अमेरिका का राष्ट्रपति ?

2025 की बड़ी चुनौती, Trump के साथ पड़ोसी देशों से कैसे निपटेगा भारत ?

Advertisment
Advertisment