Advertisment

बुलंदशहर में भीषण रोड एक्सीडेंट में दो महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल

नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। हादसे से में मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे से घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

author-image
Mukesh Pandit
Road Accident in bulandshahar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बुलंदशहर, वाईबीएन डेस्क। बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हैं। हादसे से में मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे से घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। वाहनों को हटाकर पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया है। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-34 पर घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से 60 लोग घायल हो गए।

मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी श्रद्धालु यूपी के कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Advertisment

पूरा क्षेत्र शोक में डूबा 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम, एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेज किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। UP Road Accident | Road Accident News | road accident help | Road accident

Road accident road accident help Road Accident News UP Road Accident
Advertisment
Advertisment