Advertisment

Weather Forecast: तैयार हो जाएं प्रचंड गर्मी झेलने के लिए, बारिश गॉन, गर्मी ऑन

बारिश की गति धीमी पड़ने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ में तापमान फिर अपना रंग दिखाएगा। अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री से को पार कर जाएगा।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
A woman wears a scarf

A woman wears a scarf to protect herself from scorching heat during a hot summer day, in New Delh

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वीबीएन डेस्क। कई दिनों की ठंडक और बारिश के बाद अब जून फिर से तपने लगेगा। इसकी बड़ी वजह है कि उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे मानसून की गति पर ब्रेक लग गया है। इससे मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। आईएमडी का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत में बारिश नहीं होगी। लिहाजा, इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ का तापमान फिर चढ़ने लगेगा। हालांकि अनुमान है कि इस बार मानसून समय से पहले पहुंच जाएगा।
Hotday in delhi

बिहार में 12 जन तक पहुंच सकता है मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि 11 जून तक उत्तर से लेकर मध्य एवं पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। गर्मी बढ़ जाएगी। 12 जून से मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ना शुरू करेगा और जल्द ही बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंच जाएगा। हालांकि पटना और अन्य शहरों में पिछले कई दिनों से प्री मानसून की बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया है। कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक के प्रभावित होने की खबरें भी आई हैं।

Commuters wade through heavy rainfall in Patna on Friday
Commuters wade through heavy rainfall in Patna on Friday

प्री मानसून बारिश अच्छी होती रही

मौसम में अनिश्चितता के बारे में  विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आते रहने के कारण पूरे देश में प्री मानसून बारिश अच्छी होती रही। अप्रैल-मई में भी गर्मी अपना असर नहीं दिखा सकी। केरल में समय से आठ दिन पहले मानसून का आगमन हो गया। इसी दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र बन जाने से मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलती रही। ऐसे में गर्मी की अवधि सिमट गई। एक-दो स्थानों को छोड़कर लू (हीटवेव) की स्थिति कहीं नहीं बनी। 

तेजी से बढ़ रही हैं गर्म हवाएं

उत्तर प्रदेश का मौसम साफ हो गया है। पश्चिमी क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। बिहार में भी 12 जून तक बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। सप्ताह भर तक यहां भी पूर्व से पश्चिम तक के सारे जिले सूख जाएंगे। अभी पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। पश्चिम से शुष्क व गर्म हवाएं तेजी से आगे बढ़ने लगी हैं। यह मानसून के रास्ते में अवरोध बनकर खड़ी हो गई हैं। मानसून की गति पर ब्रेक लग गया है। बारिश के अभाव में मौसम में तल्खी आने लगी है। पंजाब-हरियाणा के तापमान में वृद्धि होने लगी है।

Advertisment

राजस्थान में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा

राजस्थान गर्म होने लगा है। यहां एक-दो दिनों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण के कुछ जिलों में मौसम की गतिविधियां अगले दो-तीनों तक रहेंगी। फिर धीरे-धीरे वहां भी मौसम शुष्क हो जाएगा।
 delhi weather today | delhi weather news | Bihar Weather | IMD Weather Warning | india weather forecast n

IMD Weather Warning delhi weather news Bihar Weather india weather forecast delhi weather today
Advertisment
Advertisment