Advertisment

सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद भारत ने दिखाया बड़ा दिल, तवी नदी में बाढ़ के खतरे से पाकिस्तान को किया आगाह

पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है कि भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में आई बाढ़ के खतरे के प्रति आगाह किया है। इस समय जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है।

author-image
Mukesh Pandit
Tavi River Flooded

Tawi river flood risk

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है कि भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में आई बाढ़ के खतरे के प्रति आगाह किया है। इस समय जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने तवी में संभावित बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित होने के बावजूद भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में आगाह किया है। द न्यूज ने बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है।

तवी नदी में संभावित बाढ़ के प्रति सचेत किया

भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में सचेत किया है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। भारत या पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और आमतौर पर ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है। 

भीषण बाढ़ से पाकिस्तान प्रभावित 

सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी।  खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को "स्थगित" करना भी शामिल था। 

सिंधु जल संधि 1960में हुई थी

सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के बंटवारे और उपयोग को नियंत्रित करती रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने 30 अगस्त तक पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। एनडीएमए की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब देश मानसून की बारिश से जूझ रहा है, जिसमें शनिवार तक 788 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 1,018 लोग घायल हुए हैं।  India warns Pakistan flood | india pakistan | ceasefire India Pakistan | DGMO India Pakistan | India Pakistan border 

India Pakistan border DGMO India Pakistan ceasefire India Pakistan india pakistan India warns Pakistan flood
Advertisment
Advertisment