/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/24/0o00bLraUm86upML2v5F.jpg)
Photograph: (google)
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव व फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा और बादल छाए रहेंगे। सुबह व शाम के वक्त कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। उत्तर प्रदेश में दिन और रात के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि आज अधिकतम तापमान कम होकर 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में बढ़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/24/9NIBu0YQUDJJsjpZ2q2A.jpg)
BREAKING: दिल्ली में CM Yogi की पहली चुनावी सभा, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि देखी गई। हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ेगी। 24 जनवरी शुक्रवार से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
बुधवार इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
दिल्ली में बुधवार को जनवरी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। इससे पूहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री गर्म रहा. जबकि हवा में नमी का स्तर 55 से 100 प्रतिशत रहा।
ये भी पढ़ें:आम आदमी पार्टी क्यों नहीं छोड़ रही हैं Swati Maliwal? खुद बताई वजह
यूपी के न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आएगी
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 24 जनवरी को यूपी में सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज में कोहरा दिखाई देगा। कहीं कहं गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
ये भी पढ़ें:Anant Singh पर हमले के बाद गरमाया माहौल, दोनों पक्षों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी