Advertisment

संजय कपूर संपत्ति मामले में नया मोड़, करिश्मा के बच्चों की याचिका से मंदिरा कपूर का नाम हटाने का आदेश

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उनके पिता संजय कपूर की संपत्ति में उनका भी हक है। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। 

author-image
Mukesh Pandit
karishma Sanjay Kapoor

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रमुख उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी तीस हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उनके पिता संजय कपूर की संपत्ति में उनका भी हक है। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि इस मामले की कार्यवाही से संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर का नाम हटाया जाए।

मंदिरा कपूर का नाम याचिका से हटाया

जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने प्रिया कपूर की याचिका को मंजूर करते हुए कोर्ट की कार्यवाही से मंदिरा कपूर का नाम हटा दिया। दरअसल, शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर की ओर से पेश वकील राजीव नय्यर ने कहा कि कोर्ट की कार्यवाही में मंदिरा कपूर का नाम पिछले दरवाजे से फायदा पहुंचाने की कोशिश है। प्रिया कपूर की याचिका में कहा गया था कि मंदिरा कपूर इस याचिका में पक्षकार भी नहीं है, उसके बावजूद उनका नाम कोर्ट की कार्यवाही में दर्ज है।

 वसीयत से छेड़छाड़ का आरोप

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति का पूर्ण विवरण दाखिल करने का निर्देश दिया था। करिश्मा कपूर ने अपने दोनों बच्चों के अभिभावक के रूप में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़ की है। याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़ कर उनकी पूरी संपत्ति पर अपना नियंत्रण चाहती हैं। यही वजह है कि संजय कपूर के वसीयत में करिश्मा कपूर के बच्चों को कोई हक नहीं दिया गया है।

वसीयत 21 मार्च 2025 की है

संजय कपूर की वसीयत 21 मार्च 2025 की बतायी जा रही है। इस वसीयत के मुताबिक संजय कपूर की पूरी संपत्ति प्रिया कपूर की होगी. हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर ने इस वसीयत संजय कपूर की मौत के सात हफ्तों तक छिपाए रखा. वसीयत का खुलासा 30 जुलाई को तब किया गया जब एक पारिवारिक बैठक थी. याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने ये भी कहा है कि उनका संजय कपूर के काफी नजदीकी रिश्ता था और वे अक्सर छुट्टियों में जाकर उनसे मिलते थे. संजय कपूर अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और वित्तीय सुरक्षा का हमेशा ही आश्वासन देते थे.

जानें क्या है पूरा मामला

Advertisment

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 13 साल ( 2003 से 2016 तक) चली। इस जोड़े के दो बच्चे थे। संजय कपूर अपने पीछे लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। इस मामले में विवाद का विषय 21 मार्च, 2025 की एक वसीयत है, जिसमें संजय ने अपनी पूरी निजी संपत्ति प्रिया के नाम कर दी है। अब, करिश्मा के बच्चों ने आरोप लगाया है कि वसीयत फर्जी है और प्रिया उन्हें उस संपत्ति से बेदखल करके खुद उस पर कब्जा करना चाहती है। बता दें कि संजय कपूर की मौत 12 जून को पोलो खेलने के दौरान विंडसर, ब्रिटेन में हो गई थी।

करिश्मा के बच्चों का आरोप

करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि उनकी सौतेली मां, प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीयत को फर्जी तरीके से तैयार किया है। उनका कहना है कि यह वसीयत असली नहीं है, बल्कि गढ़ी हुई है। बच्चों ने कोर्ट में यह भी कहा कि न तो उन्हें असली वसीयत दिखाई गई है और न ही उसकी कोई कॉपी दी गई है। इसीलिए उन्होंने अदालत से मांग की है कि उन्हें वसीयत की कॉपी दिखाई जाए। साथ ही बच्चों ने कोर्ट से यह भी गुजारिश की है कि जब तक सच सामने नहीं आता, तब तक प्रिया सचदेव को वसीयत लागू करने से रोका जाए।

Sanjay Kapoor property case sunjay kapur death sunjay kapur karisma kapoor
Advertisment
Advertisment