Advertisment

Rapid Rail: न्यू अशोक नगर और सराय कालेखां के बीच जल्द शुरू होंगे ट्रायल रन, न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक दौड़ रही नमो भारत

एनसीआरटीसी जल्द ही दिल्ली के न्यू अशोक नगर और सराय काले खां के बीच ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी में है। सराय काले खां इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा एलीवेटेड स्टेशन है।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
Namo Bharat Train

Namo Bharat Train Photograph: (NCRTC)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का लेकर एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन) से एक अच्छी खबर है। एनसीआरटीसी जल्द ही दिल्ली के न्यू अशोक और सराय काले खां के बीच ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी कर रही है। सराय काले खां का इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन है। इस एलीवेटेड स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है। इसी के साथ सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच ओवर हैड इलेक्ट्रिक लाइन का काम भी अंमित चरण में है। बता दें कि इस पूरे कॉरिडोर की टाइमलाइन जून, 2025 में पूरी हो रही है। फिलहाल न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2025 : 40 साल बाद परेड में शामिल हुई सोने की परत चढ़ी बग्घी, सिक्का उछाल कर भारत ने पाकिस्तान से जीता था

पांच किमी लंबा है यह सेक्शन

Advertisment

न्यू अशोक और सराय काले खां के बीच की दूरी मात्र पांच किमी है। इस सेक्शन पर सभी तैयारियां अमित चरण में हैं। जल्द ही एनसीआरटीसी के द्वारा इस सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू कर दिए गए जाएंगे। सेफ्टी क्लीयरेंस के बाद इस सेक्शन को भी परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच 55 किमी के सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किमी के सेक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर 5 जनवरी को ही नमो भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाई थी।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर संविधान की झांकी ने खींचा ध्यान, गुंजी डॉ. आंबेडकर की प्रेरणादायक आवाज

जून, 2025 तक पूरा होगा कॉरिडोर

Advertisment

देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर ( दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर) को जून, 2025 तक पूरी तरह ऑपरेशनल करने का लक्ष्य है। मेरठ में ट्रेन मोदीपुरम तक जाएगी, अभी नमो भारत ट्रने का परिचालन मेरठ साउथ स्टेशन तक हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2023 को इस कॉरिडोर के पहले सेक्शन (साहिबाबाद से दुहाई) को हरी झंडी दिखाई थी। पहला सेक्शन कुल 17 ‌किमी का था। उसके बाद मार्च, 2024 में 17 किमी का एक और सेक्शन ऑपरेशन हुआ और नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर के बीच फर्राटे भरने लगी थी। अगस्त, 2024 में नमो भारत मेरठ साउथ पहुंची और इस कॉरिडोर के कुल नौ स्टेशन ऑपरेशनल हो गए। 5 जनवरी कोइस कड़ी में दिल्ली के दो बड़े स्टेशन आनंद विहार और न्यू अशोक नगर भी जुड़ गए और नमो भारत का ऑपरेशनल कॉरिडोर 55 किमी का हो गया।

 यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह

दिल्ली में दबे पांव ऐसे आती है रैपिड रेल

Advertisment

दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर गाजियाबाद में वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने से ही अंडर ग्राउंड हो जाता है, जबकि मेरठ से यहां तक पूरा कॉरिडोर एलीवेटेड है। इस तरह दिल्ली में रैपिड रेल दबे पांव आती है। दिल्ली का पहला स्टेशन आनंद विहार भी अंडर ग्राउंड है। दिल्ली - मेरठ रोड की सेंटल वर्ज पर पिलर स्थापित कर बनाए गए एलीवेटेड ट्रैक पर मुरादनगर और मोदीनगर को जोड़ते हुए देश की यह पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन दिल्ली से मेरठ पहुंचने में केवल 40 मिनट का समय लेती है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर इस रनिंग टाइम करीब एक घंटे का होगा। पूरे प्रोजेक्ट में 2890 पिलर्स का निर्माण किया जाना है।

 यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: आखिर कैसे बनती है गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि को बुलाने की योजना? कौन सा देश सबसे ज्यादा बार बना मुख्य चीफ गेस्ट?

Advertisment
Advertisment