/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/17/KU7MFaTeuCVf6pWNQjcG.jpg)
Trending News: भारत में नए-नवेले दामाद की खातिरदारी खास तरीके से करने का चलन है। हर जगह अलग-अलग तरीके से दामाद की आवभगत की जाती है। आंध्रप्रदेश के कोनसीमा जिले में ससुराल वालों ने दामाद का ऐसा जबरदस्त स्वागत किया कि खुशी के मारे जमाई राजा की आंखों से आंसू छलक आए। ससुराल वालों ने विदेशी जमाई को लंच में 666 तरह के व्यंजन परोसे और अनोखे अंदाज में उनका स्वागत किया, जो अब सुर्खियों में है।
पहली बार ससुराल पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत
मामला राजमुंदरी के पास कोनसीमा जिले का है। मैकेनिकल इंजीनियर गंधम हेमंत की शादी पिछले साल हुई थी। वह जर्मनी में काम करते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर शादी के बाद पहली बार गंधम हेमंत अपनी ससुराल पहुंचे थे। ऐसे में ससुराल वालों ने उनके लिए उन्हें सरप्राइज देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। जमाई राजा गंधम हेमंत के लिए उनके ससुराल वालों ने लंच में 666 तरह के व्यंजनों से भरपूर एक शानदार भोजन परोसा। हेमंत के ससुराल वालों ने 40 रसोइयों की मदद से भोजन तैयार किया। सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुकिंग का काम चला। लगभग 7 घंटे में 666 व्यंजन तैयार किए गए।
ये भी पढ़ें: SpaDeX: ISRO ने डॉकिंग कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाला चौथा देश बना भारत
666 व्यंजन ही क्यों परोसे?
666 व्यंजनों में वेज, नॉनवेज, फ्रूट, ड्राई फ्रूट्स और कई तरह के ड्रिंक्स शामिल थे। इसके साथ ही तिरुपति, श्रीशैलम, अन्नावरम, सिंहाचलम, अप्पनपल्ली और विजयवाड़ा के मंदिरों से उनके लिए प्रसाद भी मंगवाया गया। दरअसल, आंध्र प्रदेश की संस्कृति में 666 एक शुभ संख्या मानी जाती है। ऐसे में ससुराल वालों ने अपने दामाद के लिए 666 तरीके के व्यंजन परोसने का फैसला किया। अपना इस तरह से स्वागत देख हेमंत बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। वे कई मिनटों तक रोते रहे।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: भाजपा के निशाने पर मिड्ल क्लास, Arvind Kejriwal से कनेक्शन भी समझिए
यानम में 465 व्यंजनों से दामाद का स्वागत
दामाद के विशेष स्वागत का एक और अनोखा मामला सामने आया है। पोंगल के मौके पर यानम, पुडुचेरी के एक बिजनेसमैन सत्य भास्कर ने अपनी बेटी और दामाद के स्वागत के लिए 465 तरीके के व्यंजन परोसे। बता दें कि पांडुचेरी के यानम में संक्रांति के मौके पर नए दामाद को आमंत्रित किया जाता है और तरह-तरह के व्यंजन खिलाकर उनका स्वागत किया जाता है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में Jallikattu Festival के दौरान 7 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल