/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/08/yipUXLZbVaaInbBUapPb.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Viral Video: दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) हैं, जिनकी हाईट 7 फीट 0.7 इंच (215.16 सेमी) है। गेलगी की ज्यादा हाईट कई बार उनके लिए मुसीबतों का सबब बन जाती है। रुमेसा गेलगी ने हाल ही में अपने ट्रैवल एक्सपीरिएंस को शेयर किया है। दरअसल, गेलगी को अपनी लंबाई की वजह से फ्लाइट में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, अब उनके ट्रैवल एक्सपीरिएंस का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फ्लाइट में 6 कुर्सियां हटाईं और स्ट्रेचर लगाया
रुमेसा गेलगी संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम का सफर कर रही थीं। इस दौरान उन्हें स्ट्रैचर पर लेटकर फ्लाइट में चढ़ना पड़ा। रुमेसा गेलगी ने तुर्की एयरलाइंस के साथ अपनी यात्रा का वीडियो शेयर किया है। गेलगी को लेटकर यात्रा करनी पड़ी। इसके लिए तुर्की एयरलाइंस ने 6 सीटें हटाईं और कस्टम स्ट्रैचर लगाया, जिससे गेलगी यात्रा कर सकें। गेलगी की यात्रा को यादगार बनाने के लिए एयरलाइन के क्रू ने उनके लिए खास चॉकलेट केक बनाया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रूमेसा गेलगी का वीडियो शेयर करते हुए कैफ्शन में लिखा, "दुनिया की सबसे लंबी महिला कैसे यात्रा करती है और अपने दोस्तों से कैसे मिलती है? तुर्की एयरलाइंस ने रुमेसा को अमेरिका और ब्रिटेन की अपनी हाल की यात्राओं के लिए सेवा प्रदान की।"
रुमेसा ने क्यों की लेटकर यात्रा
वीवर सिंड्रोम के कारण रुमेसा गेलगी की असामान्य हाईट है। इसके अलावा उन्हें स्कोलियोसिस है, जो गंभीर रीढ़ की हड्डी की वक्रता वाली स्थिति है, जिसके कारण उन्हें स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा करना पड़ा। आपको बता दें कि गेलगी ने 2014 में सबसे लंबी किशोरी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने किया था, वहीं अक्टूबर 2021 में उन्हें सबसे लंबी महिला के रूप में मान्यता दी गई थी।