Advertisment

Bareilly News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 407 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, एक पंडाल में गूंजे वेदमंत्र और कुरान की आयतें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के मैदान में किया गया। यहां जिले के 407 जोड़ों का विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

author-image
Akhilesh Sharma
1003081900

बरेली सामूहिक विवाह समारोह में वरमाला पहनाते जोड़े। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के मैदान में किया गया। नगर निगम, विकासखण्ड भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा, शेरगढ़ एवं नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नवाबगंज, नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खाँ के 407 जोड़ों का विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

IMG-20251127-WA0447
सामूहिक विवाह समारोह में आशीर्वाद देते जनप्रतिनिधि।

समारोह में पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, हरि सिंह ठिल्लो, विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेनामौजूद थे। इनके अलावा जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

IMG-20251127-WA0451
सामूहिक विवाह समारोह में मंचासीन जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

बरेली कॉलेज मैदान में 407 जोड़ों का विवाह वैदिक एवं धार्मिक रीति रिवाज से कराया गया। इनमें 326 हिंदू तथा 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह किया गया। जनप्रतिनिधियां एवं अधिकारियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

IMG-20251127-WA0452

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विवाह और पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है। इसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। आप अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। वर वधू ने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Advertisment

मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन से एक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपए व्यय करने की व्यवस्था है। कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी में मदद के लिए 60,000/ रुपए कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके अलावा उसे विवाह के समय साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवर घड़ी, ट्राली बैग, प्रेस, गद्दे, ताकिया, डबल बेडशीट, फेंटा/बड़ा गमछा, वर के लिये कपड़े सहित कुल 24 सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया है। वर-वधु सहित उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि प्रति जोड़े को एक लाख रुपए दिए जाने की व्यवस्था की गयी है। इसमें 60 हजार रुपए लड़की के बैंक खाते में जाएंगे। और 25 हजार रुपए का सामान दिया जा रहा है। 15000 रुपए खाने-पीने व अन्य व्यवस्था में व्यय किए गए हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना समस्त वर्गों की कन्याओं के विवाह के लिए है। सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता के माहौल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की इच्छाएं अधूरी नरह जाएं। कार्यक्रम में सांसद विधायक,समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें:-

Bareilly News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के छात्र को मिला स्वर्ण

Bareilly News: BLO की मौत से बढा आक्रोश, कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- अनाथ हो गए मासूम बच्चे

Bareilly News: गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस कल से बरेली (इज्जतनगर) तक चलेगी, रेलमंत्री पूरनपुर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से दिखाएंगे हरीझंडी

Advertisment

Bareilly News: भोजीपुरा क्षेत्र में बीएलओ ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, काम के अधिक दबाव में गई जान

Advertisment
Advertisment