Advertisment

Bareilly News: भाई दूज पर बदायूं रोड पांच घंटे जाम, सिंचाई विभाग के डैम पर चढ़कर निकले बाइक सवार, हादसा टला, पुलिस का पता नहीं

बरेली बदायूं रोड पर भाई दूज के दिन पांच घंटे जाम रहा। वाहनों के फंसने से लोग परेशान रहे और गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं बदायूं रोड से सटे रामगंगा पर बने सिंचाई विभाग के डैम पर चढ़कर बाइक सवारों ने खतरा मोल लिया और वहां से निकले।

author-image
Akhilesh Sharma
एडिट
WhatsApp Image 2025-10-23 at 10.50.42 PM (1)

बदायूं रोड से सटे सिंचाई विभाग के डैम पर चढ़कर निकले बाइक सवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

बरेली, वाईबीएन नेटवर्क। भाई दूज के दिन जैसे ही दोपहर 12 बजे बदायूं रोड जाम की गिरफ्त में आ गया। भाई दूज, रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर बदायूं रोड का जाम होना अब आमबात हो गई है। पुलिस पहले से ही जाम का अंदेशा होने के बाद भी पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाती जिससे जाम में फंसकर लोगों को परेशानी होती है। गुरुवापर को भाई दूज करने वाली बहनों को दिक्कतें हुईं। हजारों मोटर साइकिल सवारों ने सिंचाई विभाग के रामगंगा पर बने डैम पर होकर बाइकें निकालीं जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहा। 

बदायूं रोड पर थाना सुभाषनगर पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके बाद थाना भमौरा पुलिस तैनात रहती है। रामगंगा पुल के पास से जाम शुरू होता है। जोकि बाद में बढ़ता जाता है। गुरुवार को भी जाम से करीब पांच घंटे लोगों को परेशानी हुई। सुभाधनगर की रामगंगा चौकी पुलिस संस्कृत स्कूल के सामने जाम को खत्म नहीं करा पाई। इसके अलावा सरदार नगर से महेशपुरा रेलवे क्रासिंग तक जाम ही जाम रहा। हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। हजारों बाइकें तो रामगंगा पर बने सिंचाई विभाग के डैम पर होकर खतरा मोल लेकर निकाली गईं। लेकिन कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। पुल की ऊंचाई अधिक होने से लोगों के सामने दिक्कतें थीं। लेकिन गहरी खाई होने टूटा मिट्टी वाला रास्ता होने के बाद भी लोग मजबूरी में इस डैम के रास्ते पर होकर निकले। महिलाएं और बच्चे साथ होने के कारण हादसा हो सकता था। लेकिन पुलिस प्रशासन का कोई पता नहीं था। 

अखा मोड़ पर नहीं किए गए कोई इंतजाम

अखा मोड़ पर हर बार जाम की समस्या आती है। यह स्थान एक्सीडेंटल जोन होने के बाद भी पुलिस की व्यवस्था सही नहीं रही। पुलिस अगर व्यवस्था बनाकर चलती तो अखा मोड़ पर जाम नहीं लगता। अखा मोड़ पर जाम लगने के बाद सरदार नगर तक जाम लगा रहा। दोनों तरफ के वाहन एक ही साइड में आने से बमुश्किल जाम खुलावाया गया। 

सिंचाई विभाग पर बने डैम के पुल को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए

सिंचाई विभाग का रामगंगा पर बना डैम फिलहाल फेल हो चुका है। करोड़ों रुपये की बर्बादी हो चुकी है। अब डैम पर बने पुल को सड़क मार्ग से जोड़कर बदायूं रोड में सरदार नगर के पास मिला दिया जाए तो काफी समस्या आसान होगी। लालफाटक कैंट की ओर से आने वाला ट्रैफिक इस पुल से आसानी से गुजर सकता है। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इस डैम के पुल का उपयोग करने के बारे में नहीं सोचा है। अगर ऐसा हो जाए तो बहुत सुगम रास्ता मिल सकता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

नगर निगम : भाजपा पार्षदों को दीवाली पर मेयर ने दिया अटैची और लिफाफे का गिफ्ट...तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद की गवर्निंग बॉडी के सदस्य बने डॉ नरेंद्र गंगवार

कृषि विभाग के कर्मचारी ने अपने ही विभाग में पत्नी के नाम से डाला टेंडर, सीएम तक पहुंचा मामला

Advertisment

रेलवे : भइया दूज और छठ पूजा पर इज्जतनगर मंडल ने चलाईं 45 स्पेश्ल पूजा ट्रेनें

Advertisment
Advertisment