Advertisment

भाजपा आरक्षण और संविधान विरोधी पार्टी: भगवत शरण गंगवार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कैंट विधानसभा के सेक्टर - 20 शान्ति बिहार में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
BJP
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में महानगर सपा अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में शहर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संख्या - 45 सुरेश शर्मा नगर /जोगी नवादा और कैंट विधानसभा के सेक्टर - 20 शान्ति बिहार में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें-सम्पत्ति की रजिस्ट्री में भी दर्ज होगा पार्क, ग्रीन बेल्ट या मार्ग का भू-उपयोग

बाबा मियाँ की और से खिचड़ी भोज रखा गया।

Advertisment

महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल सिंह उर्फ़ बाबा मियाँ की और से खिचड़ी भोज रखा गया। शान्ति बिहार में महानगर सेक्टर प्रभारी संजय वर्मा ने कार्यक्रम रखे। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि भाजपा आरक्षण और संविधान विरोधी है इनके नेता नहीं चाहते कि दलित, पिछड़े और गरीबों को उनका हक़ नहीं देना चाहते वह नहीं चाहते कि हमारे बच्चें पढ़े और आगे बढ़ेँ। उन्होंने कहा अगर अपने बच्चों का भविष्य सुधारना है। बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहते हो तो अखिलेश यादव को सत्ता सौंपनी होगी।

इसे भी पढ़ें-इनरव्हील क्लब ने भी मनाई बसंत पंचमी, सजाई रंगोली

धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है भाजपा:  सुल्तानी

Advertisment

सपा  महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा वोट लेते समय आपको हिंदू बना देती है। कुर्सी पर बैठने के पश्चात जातियों में बाँटती है।  चुनाव में चेहरा दिखाने वाले भाजपा नेता पीडीए को केवल वोट देनें की मशीन समझते हैं। उनको इससे मतलब नहीं है कि आपके बच्चें अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। बेहतर इलाज़ हो। भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़काने के बाद वोट लेकर सत्ता पर काबिज होकर जुल्म करती है।

इसे भी पढ़ें-वर्ष 1925 में चली बोरीबंदर थी पहली इलैक्ट्रिक ट्रेन, इस अवसर पर हुई क्विज प्रतियोगिता

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा...

Advertisment

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू - मुसलमान, अगड़े - पिछड़े में विवाद पैदा कर सत्ता में बैठें हैं। इन लोगों की मंशा केवल राज करने की हैं। आर.एसएस की विचारधारा दूषित हैं। इनकी विचारधारा किसानों, नौजवानों के खिलाफ हैं। , इनकी विचारधारा गरीबों, पिछड़ो और दलितों के खिलाफ हैं। राजेश अग्रवाल ने लोधी समाज के लोगों से कहा कि भाजपा के लोग वोट लेकर  सरकार तो बना लेते हैं लेकिन आप किस हाल में हैं, यह पूछने कभी नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें-कारीगर को गोली मारने वाला आरोपी को 50 हजार जुर्माना और उम्रकैद की सजा

मतलबी लोगों से रिश्ता समाप्त करिए

मतलबी लोगों से रिश्ता समाप्त करिए और अपना भला चाहने वाले अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करिए। संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व एम.एलसी प्रत्याशी शिव प्रताप यादव, प्रमोद बिष्ट, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष एवं शहर विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा, उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अनुज गंगवार, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, डॉक्टर अनीस बेग, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, पार्षद मों. आरिफ़ कुरैशी,अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहरुख़ अंसारी व राष्ट्रीय सचिव ज़ेनब फातिमा, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना, राजेश्वरी यादव,सचिव नाजिम कुरैशी, हैप्पी यादव, रमीज़ हाशमी, दीपक वाल्मीकि, अहमद खान टीटू, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रणवीर जाटव व प्रदेश सचिव जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, शिवम प्रजापति,  छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, सय्यद फरहान अली, बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष ब्रजेश आज़ाद, अनुसूचित जाति एवं जन जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, अनुज प्रताप सिंह, अमरीश यादव, जावेद गद्दी, हिमांशू सोनकर, महेन्द्र बिक्रम, अनुज मौर्या, संदीप मौर्या, सुरजीत सिंह, राहुल ग्वाल, युधिष्ठिर पाल सिंह, मनसुख लोधी, शांति प्रसाद लोधी, अंकित लोधी, सीताराम रघुवंशी, कुंदन लोधी, बनवारी लोधी, जावेद गद्दी, नौशे खान, पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी व मुशर्रफ अंसारी, प्रवीण गंगवार टीटू, नवीन कश्यप मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment