Advertisment

केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया...चुनावी रैली में जमकर बरसे Amit Shah

Delhi Assembly Election: गृहमंत्री अमित शाह मुस्तफाबाद विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

author-image
Pratiksha Parashar
amit shah, delhi election
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता दिल्ली में लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह मुस्तफाबाद विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है, बारिश में दिल्ली गंदे पानी के झील में परिवर्तित हो जाती है। दिल्ली में गटर के पानी से बीमारियां फैल रही हैं। अमित शाह ने अपील करते हुए कहा कि एक बार मोदी जी को मौका दीजिए, पांच साल में दिल्ली को हम दुनिया की सबसे ​अच्छी राजधानी बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: सिर पर मटका रखे दिखे हरियाणा के CM Nayab Saini, यमुना पानी विवाद का दिया जवाब?

Advertisment

ये घोटालेबाज सरकार है- अमित शाह

अमित शाह ने भ्रष्टाचार और शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 28 हजार करोड़ का जल घोटाला, डीटीसी बसों का घोटाला, वॉशरूम का घोटाला, सीसीटीवी घोटाला, फर्जी टैक्स का घोटाला किया...ये घोटालेबाज सरकार है। इस दौरान अमित शाह ने नए बजट को लेकर कहा कि हमारे मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक की आय को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: मतदान से पहले दलों में भगदड़, आप के आठ विधायक भाजपा में,  आप में भाजपा के दो नेता शामिल

Advertisment

भाजपा सरकार बनने का दावा

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों का यह उत्साह बता रहा है कि 8 फरवरी को भाजपा का आना निश्चित है। अमित शाह दिल्ली के करावल नगर में भी चुनावी रैली करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्लीवासी प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने केजरीवाल को रिकॉर्ड वोट से हराने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: विधायक की बगावत से बदले सियासी समीकरण, महरौली विधानसभा में कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment