/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/YUeSvt1sVTSRNz5kUS1b.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव पूरे हुए। इसके बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। 11 एक्जिट पोल में 9 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक ही नतीजे आते हैं, तो दिल्ली में भाजपा लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। बता दें चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के बाद से ही बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं के बयान सामने आ रहे है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं, आम आदमी पार्टी की संभावित हार पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा...?
इसे भी पढ़ें-Delhi Exit poll: चुनाव में बडे़ उलटफेर के संकेत, भाजपा को मिल सकता है दिल्ली में बहुमत
'आपदा' जा रही है
एग्ज़िट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने पर वीरेंद्रसचदेवा बोले- 'आपदा' जा रही है। एग्जिट पोल पर भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। फैसला 8 तारीख को आएगा लेकिन हमारा विश्वास ​​है कि जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और सभी ने मिलकर काम किया है, दिल्ली की जनता ने हमें अपना पूरा आशीर्वाद दिया है जिसका परिणाम 8 तारीख को नज़र आएगा..."#WATCH दिल्ली: एग्जिट पोल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है...दिल्ली में 'आपदा' जा रही है और भाजपा आ रही है...दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास… pic.twitter.com/cSV3QepF9I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
मनोज तिवारी का बयान
एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।"
#WATCH दिल्ली: एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है...प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है...मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं...हम फैसले का इंतजार करेंगे..."#DelhiElection2025pic.twitter.com/sxmDDMq70j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
यह मोदी लहर है...
एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।"
इसे भी पढ़ें-BJP: खत्म हुआ दिल्ली का चुनाव, कभी भी हो सकता है अध्यक्ष का ऐलान!
#WATCH दिल्ली: एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह मोदी लहर है...दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं...मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी..."#DelhiAssemblyElection2025pic.twitter.com/mul9RQkxbL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025