नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Election News: दिल्ली के चुनावी रण में सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। अब भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी और सीएम आतिशी के ऊपर बड़ा हमला बोला है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आतिशी के परिवार के लोग आतंकी अफजल गुरु को बचाने के रास्ते खोज रहे थे।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: चुनावी दंगल बना कानूनी लड़ाई का अखाड़ा, मुश्किल में फंसे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा
AAP और Congress आतंकवादियों की समर्थक- सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमला करते हुए कहा कि हमारे विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आतंकवादियों की समर्थक हैं। आम आदमी पार्टी से जुड़े कई संगठन और NGO आतंकवाद के आरोपियों को बचाने के तरीके खोजते हैं। दिल्ली की जनता और देश की जनता के सामने दोनों का चरित्र बहुत साफ है। मुख्यमंत्री आतिशी के परिवार के सदस्य आतंकी अफजल गुरु को बचाने के रास्ते खोज रहे थे। ये आम आदमी पार्टी का चरित्र है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का संकल्प ये है कि किसी भी आतंकी को बचने का रास्ता नहीं दिया जाएगा और भारत की सुरक्षा और स्वाभिमान दोनों की रक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Republic Day परेड में छायी उत्तर प्रदेश की झांकी, कर्तव्य पथ पर दिखी महाकुंभ की झलक
CM आतिशी को घेर रही भाजपा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और सीएम आतिशी के ऊपर लगातार निशाना साध रही है। उनके नाम और परिवार को लेकर कई बार भाजपा नेता सवाल खड़े कर चुके हैं। कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के ऊपर हमला करते हुए कहा था कि आतिशी मार्लेना से सिंह बन गई हैं, उन्होंने अपना बाप बदल लिया है। इसे लेकर सीएम आतिशी ने नाराजगी जाहिर की थी। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक होकर रो पड़ी थीं। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी गिर सकती है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: Akhilesh Yadav ने संगम में लगाई 11 डुबकी, बीजेपी प्रवक्ता ने कसा तंज