/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/17/EA3TtJESP4frJlgBEApl.jpg)
BJP Manifesto: दिल्ली का चुनावी दंगल जीतने के लिए सभी सियासी दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। राजनीतिक दल लोक लुभावन वादों के जरिए वोटरों को साधना चाहते हैं और अपनी जीत पक्की करना चाहते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा का मेनिफेस्टो पत्र युवा, महिला और दिल्ली के गरीब तबके पर फोकस करके बनाया गया है। भाजपा का संकल्प पत्र आम आदमी पार्टी की मुफ्त योजनाओं की काट होगा।
भाजपा के मेनिफेस्टो में क्या होगा?
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी की संकल्प पत्र समिति को 1,04,322 लोगों के सुझाव प्राप्त हुए हैं। 1 जनवरी से संकल्प पत्र समिति सदस्य इन सुझावों को अंतिम रूप देने में जुट हुए थे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 25 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार किया है और अब पार्टी इसे जारी करने जा रही है। आइए जानते हैं कि भाजपा के मेनिफेस्टो में कौन से मुद्दे शामिल हो सकते हैं।
महिलाओं को आर्थिक सहायता
देश में पिछले कुछ समय में हुए विधानसभा चुनावों में उसी पार्टी की जीत हुई है, जिसने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की योजनाएं चलाई। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सभी पार्टियों का फोकस महिलाओं पर है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है, वहीं कांग्रेस ने महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। अब भाजपा भी महिलाओं के लिए ऐसी ही किसी योजना का ऐलान कर सकती है।
गरीबों के लिए योजना
आम आदमी पार्टी की तरह ही भाजपा भी गरीब तबके पर विशेष ध्यान दे रही है। ऐसे में झुग्गी वालों को पक्का मकान देने और मुफ्त राशन देने का वादा किया जा सकता है। इसके साथ ही गरीब परिवारों को हर साल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की जा सकती है।
महिलाओं को फ्री सुविधा
महिला वोटरों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा नया दांव चल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाने का वादा किया जा सकता है। महिलाओं के लिए फ्री बस सुविधा जारी रखने का वादा भी किया जा सकता है। इसके अलावा रजिस्ट्री में भी महिलाओं को सहूलियत दी जा सकती है।
फ्री बिजली
भाजपा अपने संकल्प पत्र में 300 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा का वादा किया जा सकता है। इसके अलावा मंदिरों और गुरुद्वारों के लिए 500 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा भी किया जा सकता है।
महिला सुरक्षा
दिल्ली में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। ऐसे में भाजपा के संकल्प पत्र में रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना लागू करने की सिफारिश की जा सकती है। महिला सुरक्षा योजना के तहत छात्राओं को मुफ्त में आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी।
भाजपा के संकल्प पत्र में और क्या होगा...?
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। ऐसे में भाजपा अपने संकल्प पत्र में भ्रष्टाटार मुक्त सरकार का वादा कर सकती है। कॉलेज शिक्षा के लिए गारंटेड लोन देने का ऐलान किया जा सकता है। बुजुर्गों के लिए पेंशन, स्वासथ्य सुविधाएं बेहतर करने का वादा किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑटोवालों, रेहड़ीवालों, सफाई कर्मियों के लिए भी खास योजनाओं का ऐलान भी किया जा सकता है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)