Advertisment

Delhi Election Result 2025: अंतिम नतीजों से पहले कांग्रेस ने स्वीकारी हार! संदीप दीक्षित बोले- ये जनता का फैसला

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस मुकाबले से दूर नजर आ रही है। फाइनल नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अंतिम नतीजों से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

author-image
Pratiksha Parashar
sandeep dixit, delhi election result
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर अब तक 6-7 राउंड की गिनती हो गई है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 46 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है, तो 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस मुकाबले से दूर नजर आ रही है और एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाई है। फाइनल नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अंतिम नतीजों से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: रुझानों में आगे कौन पीछे, जानिए पल-पल की अपडेट

ये जनता का फैसला है- संदीप दीक्षित

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये जनता का फैसला है। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि इस समय तो ऐसा लग रहा है कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है। 6-7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है। ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए, और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: खिल रहा 'कमल', धूल में पड़ी 'झाड़ू',,शून्य में कांग्रेस

अभी कुछ भी हो सकता है- अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा, क्योंकि अभी 50 प्रतिशत वोटों की भी गिनती नहीं हुई है, अभी 35-40% वोटों की गिनती बाकी है और कांटे की टक्कर है। कुछ भी हो सकता है। 

भाजपा की बढ़त निर्णायक है- मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने चुनाव के रुझानों पर कहा कि ऐसा लग रहा है कि भाजपा की बढ़त लगभग निर्णायक है। अगर भाजपा को 27 साल बाद जनादेश मिला है, तो उसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। ये चुनाव है, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। कब आपको अर्श पर बिठाएगा, कब आपको फर्श पर लाएगा और ये सभी पार्टियों पर लागू होता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi का ताज : भाजपा की आंधी में तिनके की तरह उड़ गई आम आदमी पार्टी की झाड़ू

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment