/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/03/NflYRMyoyj0y82XH49jy.jpg)
Listen to this article
0.75x
1x
1.5x
00:00
/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव इस बार अलग रंग में दिख रहा है। नतीजा जो भी लेकिन इस बार भिड़ंत पेचीदा है। नेताओं को भी इस बात का आभास है, इसलिए उन्होंने दांव पेंच चलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बल्कि कहा जाए तो दिल्ली के दंगल में सभी पहलवानों (नेताओं) ने अपने मन की कर ली, अब बारी जनता जनार्दन की है। महीने भर से चुनाव प्रचार के बहाने चल रही नूरा कुश्ती को दिल्ली की जनता ने रैफरी की नजर से देखा है और इस जनता रूपी रैफरी की सीटी 5 फरवरी को बजेगी। बजे भी क्यों न पांच साल यही तो एक दिन जनता का होता है।
8 को आएगा “रैफरी” का फैसला
जनता किसके फाउल माफ करेगी और किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधेगी, इसकी जानकारी 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही होगी, लेकिन इतना तो तय हो गया है कि इस बार चुनाव प्रचार में नेताओं ने एक दूसरे पर इतनी कीचड़ उछाली है कि दिल्ली के माथे लगे कीचड़ के दाग साफ दिल्ली को दशकों लग जाएंगे। चुनाव प्रचार में नेताओं ने एक दूसरे को इतना बुरा भला शायद ही इससे पहले कभी कहा हो। आईए आपको बताते हैं कि किसने किसको क्या कहा?
आप का नाम बदलकर आप-दा रख दिया
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी का नाम ही बदलकर आप-दा रख दिया, उसके बाद सभी भाजपाई आप को आपदा कहने लगे तो आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी भाजपाईयों पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तो आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा को भारतीय झूठ पार्टी तक कह डाला। शुरूआत में कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश विधूड़ी ने प्रियंका गांधी का नाम से जोड़ते हुए अशोभनीय बयान देकर बखेड़ा कर दिया था। इस सीट पर कांग्रेस से अलका लांबा और आम आदमी पार्टी से निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव मैदान में हैं।
अलका लांबा ने अखिलेश को लेकर क्या बोला
सपा मुखिया अखिलेश यादव जब आप के समर्थन में जनसभा करने दिल्ली पहुंचे तो कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा था कि केजरीवाल यमुना में ले जाकर अखिलेश यादव को डुबकी लगवाएं, फिर देखते हैं वे केजरीवाल के कितने बड़े समर्थक हैं। यमुना को जहरीली करने ठीकरा फोड़ने के चक्कर में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा सरकार पर जहर तक मिलवाने का आरोप लगा डाला, हालंकि जिस विभाग के इंजीनियर को उन्होंंने जांच कर दिल्ली वालों की जान बचाने की बात कही, उस विभाग ने इस बात से ही पल्ला झाड़ लिया। हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली के पूर्व सीएम पर मुकदमा भी दर्ज हो गया।
स्वाति मालीवाल ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जुड़ीं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल दो बार महिलाओं को लेकर उनके आवास पर जा पहुंची और दोनों बार दिल्ली पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। पिछले सप्ताह स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा गिरवा दिया तो चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यमुना से पानी ले जाकर एक उसके अरविंद केजरीवाल का कट आउट और एक पुतले पर पानी उड़ेला और फिर उसी में डाल दिया। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं थीं।
प्रियंका गांधी ने किसे कहा उद्योगपतियों के गुलाम
चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी पीएम मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को उद्योगपतियों के गुलाम तक कह चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा था कि लिए कहा कि इतने बड़े रोने वाले और कायर नेता मैनें नहीं देखे। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी का लैला मंजनू तक कह डाला।
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल का कर दिया नामकरण
भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सदन में चीन के बारे में कहे जाने पर न केवल राहुल चिनपिंग कहा गया बल्कि यहां तक कहा कि अगले जन्म उन्हें चाईनीज ही कीजो। उधर राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के द्वारा डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का मुद्दा उठाने के दौरान भाजपा सांसद नीरज शेखर के टोकने पर ऐसे बिफर गए कि चुप बैठ... चुप बैठ ... पर उतर आए। बता दें कि भाजपा सांसद नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं।
आप के लिए गठबंधन धर्म निभाया
बेशक इंडिया गठबंधन में होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन भाजपा एनडीए में होने का पूरा धर्म निभा रही है, भाजपा ने जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को भी दिल्ली में एक - एक सीट दी है। हालांकि इंडिया गठबंधन में शामिल दूसरे दल केवल आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही प्रचार करने दिल्ली पहुंचे। सपा मुखिया और यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अलावा टीएमसी नेता ने भी आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगे।