/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/29/tGutLYD1tyHXlt5SSgn0.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव अब हॉट हो चुका है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होगा और तमाम सियासी दल एक दूसरे के खिलाफ अपनी तरकश के तीर चलेंगे। इसी क्रम में कल सपा मुखिया अखिलेश यादव भी दिल्ली में रोड शो करेंगे। अखिलेश यादव ने सपा की कैराना से सांसद इकरा हसन को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इकरा हसन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Election : आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा-कांग्रेस पलटेगी बाजी, RK Puram Vidhansabha में चलेगा किसका सिक्का?
रिठाला में होगा रोड शो
सपा भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। गठबंधन के नाते सपा मुखिया अखिलेश यादव कल दिल्ली के रिठाला इलाके में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। सपा मुखिया ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
ये भी पढ़ें: संविधान का बहाना...BJP-RSS पर निशाना, 'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली में जमकर बरसे Rahul Gandhi
कांग्रेस को नुकसान करेगी सपा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकती है, हालांकि कांग्रेस भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन फिर भी इस चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया है। सपा नेता दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी के साथ खड़े नजर आएंगे, ऐसे में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में ही इंडिया गठबंधन अस्तित्व में आया था, लेकिन दिल्ली चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं।
इकरा हसन के बारे में जानिए
मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराकर सांसद चुनी गई थीं। 1994 में जन्मीं इकरा हसन मुस्लिक गुर्जर परिवार से आती हैं। उन्होंने लंदन से पढ़ाई करने के बाद सियासत में कदम रखा। उनके दादा अख्तर हसन और मां तबस्सुम हसन भी कैराना से सांसद रह चुकी हैं। राजनैतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली इकरा हसन मास अपील वाले नेता मानी जाती हैं। शिक्षा मंत्रालय के बजट के दौरान इकरा हसन ने अल्संख्यक शिक्षा के साथ भेदभाव का सवाल उठाया था। उन्होंने मौलाना आजाद फाउंडेशन बंद होने से लेकर मुगल इतिहास से छेड़छाड़ पर भी चिंता जाहिर की थी।