Advertisment

Delhi Election: Anna Hajare का Kejriwal पर फिर बड़ा हमला, बोले-शराब ले डूबी

अन्ना हजारे ने कहा कि नई पार्टी को लोगों ने खूब मौका दिया लेकिन पार्टी जनता के विश्ववास पर खरी नहीं उतरी, और परिणाम आज सामने हैं। लोग भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते।

author-image
Dhiraj Dhillon
Anna Hajare

Anna Hajare Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद चल रही मतगणना में आ रहे रुझान पर समाजसेवी अन्ना हजारे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अन्ना हजारे ने कहा कि नई पार्टी को लोगों ने खूब मौका दिया लेकिन पार्टी जनता के विश्ववास पर खरी नहीं उतरी, और परिणाम आज सामने आ रहे हैं। लोग भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते, ये तो होना ही था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर अन्ना हजारे ने यह प्रतिक्रिया  रालेगण सिद्धि से दी है।

Delhi Election Results 2025 Live: रुझानों में आगे कौन पीछे, जानिए पल-पल की अपडेट

आप सरकार को शराब ले डूबी

कभी अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने कहा ‌है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को तो शराब ले डूबी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये बात उनकी (अरविंद केजरीवाल) समझ में नहीं आई और वह गलत‌ रास्ते पर चला गया। शराब की दुकानें बढ़ाने में लग गए। इसी कारण अरविंद केजरीवाल की छवि खराब होने लगी।   

Advertisment

लेकिन के आरोप पड़े भ्रष्टाचार भारी 

लोगों ने नई पार्टी पर भरोसा कर सिर आंखों पर बैठाया था, तीन बार मौका भी दिया। 2015 और 2020 में तो दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के लिए एकतरफा जनादेश दिया। इतने बड़े बहुमत के बाद एकदम इस स्थिति में आने से साफ है कि दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से तंग आ गई और आम आदमी पार्टी से किनारा कर लिया।

Delhi Election Result 2025: अंतिम नतीजों से पहले कांग्रेस ने स्वीकारी हार! संदीप दीक्षित बोले- ये जनता का फैसला

2013 के आंदोलन से निकली थी “आप”

बता दें कि 2013 में दिल्ली में लालकिले पर अन्ना हजारे के साथ अनशन पर बैठने के बाद ही अरविंद केजरीवाल का जनाधार बढ़ा था। उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने राजनैतिक पार्टी बना ली, हालांकि समाजसेवी अन्ना हजारे को यह बात पसंद नहीं आई और तभी से उन्होंने अरविंद केजरीवाल से किनारा कर लिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी अन्ना हजारे की ओर से प्रतिक्रिया आती रही थी और वह भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल की भर्त्सना करते रहे थे।

Advertisment

Delhi Election: धूल में पड़ी AAP की झाडू, खिल रहा कमल, AAP के अधिकांश दिग्गज पिछड़े

Advertisment
Advertisment