Advertisment

AAP In Delhi Assembly Election : हारे सभी बारी-बारी, दिग्गजों में बस आतिशी लगीं पार

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
KEJRIWAL SISODIA ATISHI
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। भाजपा को दिल्ली में बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल काउंटिग जारी है, लेकिन कुछ सीटों पर अंतिम चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं।

AAP के मुखिया केजरीवाल हारे चुनाव

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने करीब 3000 वोटों से शिकस्त दी है। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल 2013 में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव हराकर विधायक बने थे। अब भाजपा के प्रवेश वर्मा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: केजरीवाल,-सिसोदिया हारे, भाजपा प्रचंड जीत की ओर

आतिशी ने बचाई आप की लाज

कालकाजी सीट से सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी की लाज रख  ली है। कालकाजी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। सीएम आतिशी चुनाव हारती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन अंतिम नतीजों में आतिशी ने बाजी मार ली है और कालकाजी सीट पर जीत हासिल कर ली है। भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को हार का मुंह देखना पड़ा है। 

Advertisment

मनीष सिसोदिया को मिली करारी शिकस्त 

जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा से उम्मीदवार थे, उन्होंने भाजपा के तरविंदर सिंह ने शिकस्त दी है। सिसोदिया की हार आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार आप ने  पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट दिया था, जिसका खामियाजा सिसोदिया को भुगतना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: स्पष्ट निर्णय देते हैं दिल्ली वाले, इधर या उधर

Advertisment

चुनावी इम्तेहान में फेल हुए अवध ओझा

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आम आदमी पार्टी ने मशहूर टीचर अवध ओझा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन राजनीति के इम्तेहान में अवध ओझा फेल हो गए हैं। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। 

मंत्री सौरभ भारद्वाज हारे

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।  भाजपा की शिखा रॉय ने जीत हासिल कर ली है।

सत्येंद्र जैन जीते

शकूर बस्ती विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। वहीं भाजपा के करनैल सिंह ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के सतीश लूथरा तीसरे स्थान पर रहे हैं।

सोमनाथ भारती हारे 

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं, वहीं भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

सुरेंद्र भारद्वाज को झटका

बिजवासन विधानसभा सीट पर भी आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जीत हासिल कर ली है, वहीं आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: भाजपा ने ढहा दिया अरविंद केजरीवाल का किला! नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP को लगा झटका

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment