/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/mfazCHm9w5SZmNwkiRtE.jpg)
Ramgopal Yadav
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही तमाम सियासतदार अपने- अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्हें (भाजपा वालों को) को ज्यादा प्रसन्न होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली में 27 साल में आई है सात महीने में चली जाएगी। रामगोपाल यादव फिरोजाबाद में मीडिया से बात कर रहे थे।
Delhi election results 2025: चुनाव में बसपा और माकपा को मिले नोटा से भी कम वोट, जमानत जब्त
चुना में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया
रामगोपाल यादव ने चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरा और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। चुनाव आयोग चुप रहा और भाजपा पुलिस के बल पर वोट डलवाने का काम करती रही। मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में भी यही हुआ और दिल्ली में भी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री रोज दिल्ली में सभाएं करते रहे, लेफ्टिनेंट गवर्नर ने पद की गरिमा को ताक पर रख दिया और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी का उत्पीड़न किया। उसके बाद भी आप न हारती तो क्या होता।
Delhi Election: पापा की जीत पर बोलीं बेटियां, दिल्ली ने झूठ को हराया, सानिधि और त्रिशा ने कही यह बात
बोले- इसीलिए आयोग पर कफन डाला था
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात हो या फिर उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की। भाजपा ने सब जगह सत्ता का दुरुपयोग किया है। पुलिस को जोर पर मतदान में धांधली की गई है। समाजवादी पार्टी को पहले से ही अंदाजा था, जिस तरह से चुनाव आयोग जीरो हो गया था और बार- बार शिकायत करने के बाद भी चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था, सबूत भी दिए लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया, इसीलिए हमारी पार्टी ने चुनाव आयोग को मरा मानकर उस पर कफन डालने का काम किया।
कांग्रेस पर भाजपा की मदद करने का आरोप
सपा महासचिव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को मदद करने और आम आदमी पार्टी को हराने का काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना चुनाव छोड़कर भाजपा को जिताने में लगी थी, आम आदमी पार्टी को हराने में लगी थी। आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए कांग्रेस, भाजपा की गोद में बैठ गई।
Delhi Election Results 2025: भाजपा के लिए बड़ा सवाल – कौन बनेगा मुख्यमंत्री , इन 7 दिग्गजों पर नजरें
#WATCH फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "...उन्हें ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए...कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और AAP को हराने के लिए काम किया..." pic.twitter.com/W5JfdJK7P0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025