/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/08/AX89Ls8mhWLq9c6RSoTv.jpg)
Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 44 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है, वहीं 26 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस मुकाबले से दूर नजर आ रही है। रुझानों से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: AAP को झटका! केजरीवाल, सिसोदिया, आतिशी और अवध ओझा, अपनी सीट पर पीछे
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। दिल्ली में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं और खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यालय में लोग जश्न मना रहे हैं। भाजपा कार्यालय में ढोल-धमाकों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। बैंड-बाजों और ढोल-धमाकों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते और खुशी में झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा कार्यालय में लोग जश्न मना रहे हैं। pic.twitter.com/cmpyEMaWfG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है, दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है। सचदेवा ने कहा कि मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे, क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: मुश्किल में फंसी केजरीवाल-आतिशी की सीट, भाजपा की लहर में क्या हुआ AAP के दिग्गजों का हाल?
खत्म होगा 27 साल का सूखा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे कुछ ही समय में स्पष्ट हो जाएंगे, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। फिलहाल, भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म होगा और राजधानी में वापसी होगी। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मात्र 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, ऐसे में इस बार बड़ी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: रुझानों में आगे कौन पीछे, जानिए पल-पल की अपडेट
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)