Advertisment

Delhi Election Result: मुश्किल में फंसी केजरीवाल-आतिशी की सीट, भाजपा की लहर में क्या हुआ AAP के दिग्गजों का हाल?

Delhi Election Result: CM Atishi और पूर्व आप के मुखिया Arvind kejriwal समेत आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री भी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
Delhi assembly election result 2025 aap
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलकों में गहमागहमी का माहौल है। 70 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर बढ़त वाली है, वहीं आम आदमी पार्टी बहुमत से दूर नजर आ रही है। सीएम आतिशी और पूर्व आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री भी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

केजरीवाल का क्या होगा?

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार है। आप नेता केजरीवाल के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, लेकिन केजरीवाल अपनी सीट भी बचाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा केजरीवाल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे सामने आने पर ही क्लीयर होगा कि केजरीवाल अपनी साख बचा पाएंगे या नहीं।

सीएम आतिशी बचा पाएंगी अपनी सीट? 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सीट भी मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही हैं। कालकाजी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं, वहीं आतिशी पीछे चल रही हैं। 1039 वोट से बिधूड़ी आगे हैं, वहीं अलका लांबा 11 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ केजरीवाल के घर में रचा जा रहा चक्रव्यूह!

Advertisment

क्या सिसोदिया हार जाएंगे मुकाबला?

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की जीत का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है। भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मनीष सिसोदिया एक बार बुरी तरह पिछड़ गए थे, फिलहाल उन्होंने जोरदार वापसी की है और बढ़त बना ली है। अब देखना होगा कि जंगपुरा में कौन जीत हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: धूल में पड़ी AAP की झाडू, खिल रहा कमल, AAP के अधिकांश दिग्गज पिछड़े

आप के सौरभ भारद्वाज पीछे

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। सौरभ भारद्वाज मंत्री हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका है। भाजपा की उम्मीदवार शिखा राय 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी 

Advertisment

ओखला सीट पर अमानतुल्लाह खान को बड़ा झटका

ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये मुस्लिम बहुल इलाका है, लेकिन इसके बावजूद अमानतुल्लाह का पिछड़ना और भाजपा को बढ़त मिलना, आप के लिए बड़ा झटका है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: AAP को झटका! केजरीवाल, सिसोदिया, आतिशी और अवध ओझा, अपनी सीट पर पीछे

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment