नई दिल्ली, वाइबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली शानदार विक्ट्री से पूरी भाजपा गदगद है और पार्टी में जश्न का माहौल है। वर्ष 1998 में सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। लेकिन इसके साथ एक नजर डालते हैं, विधानसभा में जीतकर आए उम्मीदवारों पर है। यह महज संयोग है कि इस बार विधानसभा में भाजपा के ही सबसे युवा और सबसे अमीर उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है। युवा उम्मीदवारों में उमंग बजाज हैं तो सबसे अमीर उम्मीदवार करनैल सिंह है।
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy से अर्श से फर्श पर आई AAP, केजरीवाल को ले डूबा शराब घोटाला
करनैल सिंह की संपत्ति 259 करोड़
शकूरबस्ती से जीते करनैल सिंह के बाद राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति और नयी दिल्ली सीट से परवेश वर्मा के पास 115 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि 31 वर्षीय उमंग बजाज सबसे युवा विधायक चुने गए हैं। चुनाव लड़ने वाले 699 उम्मीदवारों में सबसे युवा विजेता भाजपा के 31 वर्षीय उमंग बजाज ही थे, जिन्होंने राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। दूसरी ओर, चुनाव लड़ने वाले सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार 73 वर्षीय तिलक राम गुप्ता ने त्रीनगर सीट से जीत हासिल की है। जबकि आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पर सबसे अधिक 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली में किस सीट से कौन जीता कौन हारा...? पढ़ें हर सीट का आंकड़ा
सिरसा पर 248 करोड़ की संपत्ति
राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भाजपा के करनैल सिंह शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार है। उन्होंने 1984 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सोनीपत के एसडीएम हाई स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। एडीआर के मुताबिक, उन्होंने, 259.67 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
इन चुनावों में भाजपा को 48 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई है। भाजपा की लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापसी हुई है। इस चुनाव में लगातार तीसरा चुनाव है, जब कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं रही। जबकि वर्ष 1998 से वर्ष 2013 तक दिल्ली में कांग्रेस का दबदबा रहा। उसके बाद एक दशक से ज्यादा समय तक आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में रही।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: उत्तराखंड के दो लाल, जिन्होंने भाजपा को हारी बाजी जिताई