Advertisment

Delhi Election: योगी ने भ्रष्‍टाचार पर केजरीवाल को घेरा, बोले- गुरु को भी धोखा दिया

यूपी के मुख्‍यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा। उन्‍होंने कहा इनके नेता ही नहीं पूरी पार्टी ही ऐसी है। जेल जाने वालों से जनता का भाजपा ही बचाएगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव अब हॉट हो चला है। मंगलवार को यूपी के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड प्रचारक योगी आदित्‍यनाथ मंगोलपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। यूपी के मुख्‍यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा। उन्‍होंने कहा इनके नेता ही नहीं पूरी पार्टी ही ऐसी है। जेल जाने वालों से दिल्‍ली की जनता का भाजपा ही बचाएगी। यूपी के मुख्‍यमंंत्री मंगोपुरी से भाजपा प्रत्‍याशी राजकुमार चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भ्रष्टाचार के कटघरे में खड़ी है आम आदमी पार्टी

Advertisment

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की भी लगातार जनसभाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राज कुमार चौहान के पक्ष में वोट की अपील की। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजाद भारत की यह सरकार और पार्टी है, जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आज के दिन भ्रष्टाचार की अपराधी बनकर कटघरे में खड़ी है और किस नैतिकता से यह जनता जनार्दन से वोट मांग रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election : आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा-कांग्रेस पलटेगी बाजी, RK Puram Vidhansabha में चलेगा किसका सिक्का?

बोले- केजरीवाल ने अपने गुरू को भी धोखा दिया

Advertisment

मंगलवार को मंगोलपुरी योगी आदित्‍यनाथ ने अन्ना हजारे  का भी जिक्र किया। उन्‍होंने लोकपाल के नाम पर दिल्‍ली की सत्‍ता पर काबिज होने वाले लोकपाल को ही भूल गए, बाकी सब याद रहा। योगी ने कहा कि 2013 में दिल्ली में अन्ना हजारे के नेतृत्व में लोकपाल बिल के लिए आंदोलन चल रहा था। लोकपाल के मुद्दे पर इन्होंने जो किया, उससे इनकी जवाबदेही का पता चलता है। जो व्यक्ति अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दे सकता है, वो जनता का कैसे हो सकता है। जिसके नेता जेल में रहें हैं, इनको वोट मत देना। इन्‍होंने दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल का पैसा भी नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: सियासी दलों ने खोला मुफ्त वादों का पिटारा, किसकी रेवड़ियों का स्वाद चखेगी दिल्ली की जनता?

बोले- यमुना में सीवर जैसी बदबू

Advertisment

सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि गाजियाबाद से दिल्ली में आते ही यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी थीं, आज उसमें से बदबू आ रही थी। उस पावन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर की सरकार की पाप की भुक्तभोगी है। हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों और वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इनके पाप भुगतने पड़ रहे हैे।

Advertisment
Advertisment