/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/arOAf9dmNzCdMlrnWL3f.jpg)
PM Modi Photograph: (Google)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क।
Republic Day 2025: देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। साल 1950 में 26 जनवरी के दिन ही देश का संविधान लागू हुआ था और भारत लोकतांत्रिक देश बना था। यही वजह है कि यह दिन भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल परेड, झांकियां और कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोगों की नजरें समारोह के साथ-साथ धानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिकी होती है, जिसकी मुख्य वजह है उनका लुक। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गणतंत्र दिवस पर हमेशा खास लुक में नजर आते हैं, जो भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे में आइए देखते हैं गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 5 सालों के लुक्स कैसे रहे।
साल 2025 में ऐसी थी लुक
हमेशा की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी का लुक बेहद खास है। उन्होंने सफेद कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ ब्राउन कलर की जैकेट को पहना। इसके साथ लाल और पीले कलर की पगड़ी ने मोदी की लुक में चार-चांद लगाए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/J8hRoNq4pF6umywc2EqY.jpg)
यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह
साल 2024 में इस लुक ने जीता दिल
मोदी की पगड़ी पिछले साल भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर खूब चर्चा में थी। उन्होंने सफेद कलर के कुर्ता-पायजामा के ऊपर ब्राउन सदरी को पेयर किया था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गुलाबी, पीली और केसरिया पगड़ी के साथ बांधनी प्रिंट वाली गुजराती पगड़ी को टीमअप किया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/xxGGwoia4Cdyjv0kjirO.jpg)
साल 2023 में भी लुक ने किया कमाल
साल 2023 में भी प्रधानमंत्री ने अपने लुक से देशवासियों का दिल जीत लिया था। उन्होंने व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा के ऊपर काले रंग के बंद गले वाले कोट को पहना था। उनकी लुक में गुलाबी, हरे, पीले और लाल के रंग के राजस्थानी फेटा ने चार-चांद लगाने का काम किया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/uXFSdJtECbizXnwKzQgv.jpg)
साल 2022 में इस राज्य की संस्कृति को दर्शाया
साल 2022 में गणतंत्र दिवस के समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ चेक नेहरू जैकेट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्म कमल का निशान बना हुआ था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/FXdQljsdfChjgyWqf44c.jpg)
साल 2021 में भी लुक से किया इम्प्रेस
साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ग्रे कलर की नेहरू जैकेट को पहना था, जिसके साथ उन्होंने गुजरात की लाल रंग की हलारी पगड़ी को पेयर किया, जिस पर येलो कलर की बूटियां बनी हुई थीं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/qDonvGCkeoDc8OOlgdlK.jpg)
यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: इस साल कुछ ऐसा है गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी का लुक, आइए जानते हैं क्यों है इतना खास
यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: इंडोनशिया राष्ट्रपति सुबियंतो ने भारत के प्रस्ताव के बाद अपने प्रोग्राम में किया बदलाव