Advertisment

Republic Day 2025: इस साल कुछ ऐसा है गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी का लुक, आइए जानते हैं क्यों है इतना खास

Republic Day 2025: हर बार की तरह ही इस साल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लुक बहुत खास है। आइए जानते हैं क्यों है इस साल नरेंद्र मोदी की लुक इतना खास।

author-image
Pooja Attri
एडिट
Republic Day

Republic Day Photograph: (Google)

नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क

Republic Day 2025: देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। साल 1950 में इसी दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इसके बाद से ही भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। इसी दिन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। यही वजह है कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में बहुत खास माना जाता है। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासी देशभक्ति में रंगे हुए हैं। पूरे देश में इस दिन उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिलता है। देश की राजधानी दिल्ली में हर साल कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। साथ परेड और राज्यों की झांकियां और कई कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। 

समारोह की शुरुआत होने से पहले प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। परेड में सैन्य बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कई तरह के करतब दिखाते हैं। वहीं, झांकियों में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

नरेंद्र मोदी की लुक रहती हैं हमेशा खास

हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में अलग-अलग तरह के साफे पहने हुए नजर आते हैं। इन साफों में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आपको बता दें कि साल 2015 से लेकर 2024 तक प्रधानमंत्री मोदी कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात और कभी उत्तराखंड की टोपी या साफे पहने हुए दिख चुके हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें:Repblic Day:कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की  सैन्य शक्ति और समृद्ध संस्कृति की झांकी

कुछ ऐसा है प्रधानमंत्री मोदी का लुक

हर बार की तरह ही इस साल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लुक बहुत खास है। उन्होंने इस साल पीले और लाल रंग का साफा, जिसके साथ व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा और ब्राउन कलर की जैकेरी कैरी की है जो उन पर काफी जच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह

पगड़ी भी बेहद रंग-बिरंगी

Advertisment

इस साल प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी वियर की है। वहीं, साल 2022 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी। इसके अलावा साल 2023 में उन्होंने बांधनी प्रिंट वाले पीले, गुलाबी और केसरिया रंग के साफे और पगड़ी को चूज किया था।  

पगड़ी दर्शाती है देश की संस्कृति

वहीं, बात की साल 2021 की तो पीएम मोदी ने गुजरात की लाल रंग की हलारी पगड़ी वियर की थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बंधेज प्रिंट की केसरिया पगड़ी में नजर आए। वहीं, इससे पहले के सालों में वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई खूबसूरत साफों में नजर आ चुके हैं, जो देश की संस्कृति को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: आखिर कैसे बनती है गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि को बुलाने की योजना? कौन सा देश सबसे ज्यादा बार बना मुख्य चीफ गेस्ट?

Advertisment

यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: इंडोनशिया राष्‍ट्रपति सुबियंतो ने भारत के प्रस्ताव के बाद अपने प्रोग्राम में किया बदलाव

Advertisment
Advertisment