Advertisment

Sheron Murder Case: धोखेबाज गर्लफ्रेंड को कोर्ट ने दी फांसी की सजा, ड्रिंक में जहर मिलाकर किया था ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल

केरल की एक अदालत ने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या करने वाली गर्लफ्रेंड को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी की मां को बरी कर दिया है लेकिन मामा को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है।

author-image
Aditya Pujan
Grishma-Sheron

Grishma-Sheron

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

त्रिवेंद्रम, वाईबीएन नेटवर्क
केरल के त्रिवेंद्रम में एक अदालत ने ग्रीष्मा नाम की महिला को अपने प्रेमी शेरोन राज को जहर देकर मारने के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। यह मामला नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चला था। अदालत ने ग्रीष्मा के मामा निर्मलकुमारन नायर को भी सबूत नष्ट करने का दोषी माना जबकि उसकी मां सिंधुकुमारी को बरी कर दिया गया।

Advertisment

इन धाराओं में सजा

फैसले में बताया गया है कि ग्रीष्मा ने शेरोन को अपने घर बुलाया और उसे जहर मिला हुआ आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रीष्मा की मां और चाचा पर यह आरोप था कि उन्होंने जहर की बोतल छिपाकर सबूत नष्ट किए और अपराध को छुपाने की कोशिश की। ग्रीष्मा को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 364 (अपहरण या हत्या के लिए अपहरण), 328 (जहर देकर चोट पहुंचाना), 302 (हत्या के लिए सजा) और 201 (सबूत नष्ट करना और झूठे सबूत देना) के तहत दोषी पाया गया है। तीसरे आरोपी ग्रीष्मा के चाचा निर्मलकुमारन नायर को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा, "यौन अंतरंगता के बहाने शेरोन को आमंत्रित करने और उसके बाद अपराध करने के कृत्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आपराधिक कृत्यों के लिए सजा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है। शेरोन द्वारा संदिग्ध जूस का वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे साक्ष्य, जबकि ग्रीष्मा ने उसे रिकॉर्ड न करने के लिए कहा था, यह दर्शाता है कि उसे संदेह था कि कुछ गड़बड़ है।

कटप्पा की बेटी ने सियासत में रखा कदम, DMK में शामिल हुईं Divya Sathyaraj

Advertisment

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

ग्रीष्मा और शेरोन की कहानी बताती है कि जोड़ियां भले ही स्वर्ग में बनती हों, लेकिन जमीनी हकीकत कभी-कभी बेहद खौफनाक हो सकती है। परसाला के रहने वाले 23 वर्षीय शेरोन राज को कन्याकुमारी की एक युवती ग्रीष्मा से प्यार हुआ। उनका रिश्ता शुरुआत में बहुत खुशनुमा था। शेरोन ने ग्रीष्मा के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे, लेकिन ग्रीष्मा के इरादे कुछ और ही थे। शेरोन शादी के सपने बुन रहा था तो दूसरी ओर ग्रीष्मा के मन में खतरनाक साजिशें चल रही थीं।

Aligarh: ट्रिपल मर्डर केस में रिटायर्ड फौजी को फांसी की सजा, पत्नी-बेटे और पड़ोसन को उतारा था मौत के घाट

Advertisment

गर्लफ्रेंड ने की खूनी साजिश

ग्रीष्मा की शादी किसी और से तय हो गई थी। उसने यह बात शेरोन को बताई, लेकिन शेरोन ने रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया। इसी के बाद ग्रीष्मा ने शेरोन को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। इसमें उसका साथ दिया उसके चाचा निर्मल कुमार ने। 14 अक्टूबर 2022 को शेरोन ग्रीष्मा के घर गए। ग्रीष्मा ने उन्हें एक जहरीला ड्रिंक पिलाया। इसके बाद शेरोन की तबीयत बिगड़ने लगी। वह अपने दोस्त के साथ घर से निकले, लेकिन रास्ते में उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें पहले परसाला सरकारी अस्पताल और फिर तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई दिन आईसीयू में रहने के बाद 25 अक्टूबर 2022 को उनकी मौत हो गई।

Saif Attack: बांग्लादेश का नागरिक है सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी, असली नाम शरीफुल इस्लाम

Advertisment

जांच, गिरफ्तारी और सजा

शेरोन के परिवार ने ग्रीष्मा पर हत्या का आरोप लगाया। 30 अक्टूबर 2022 को यह मामला क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को सौंपा गया। जांच में यह साफ हुआ कि ग्रीष्मा और उसके चाचा ने मिलकर शेरोन की हत्या की साजिश रची थी। ग्रीष्मा को 31 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके चाचा निर्मल कुमार और मां सिंधु को भी हिरासत में लिया गया।

RG Kar Doctor Case: ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले संजय रॉय को मिलेगी फांसी या उम्रकैद? भारतीय न्याय संहिता में क्या प्रावधान है?

Advertisment
Advertisment