Advertisment

UP में कुर्सी न मिलने पर सपा नेताओं में जमकर मारपीट, आरक्षण दिवस कार्यक्रम में 2 गुट में बंटी पार्टी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता दो गुटों में बंटकर जमकर मारपीट की। यह सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के सामने शनिवार को हुआ।

author-image
Ranjan Kumar
UP Marpit

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता दो गुटों में बंटकर जमकर मारपीट की। यह सबकुछ 
हसपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के सामने शनिवार को हुआ। आरक्षण दिवस कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने को लेकर कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यह देखकर शेरवानी को सीट से उठना पड़ा। उन्होंने माइक के माध्यम से सभी को अनुशासित रहने के निर्देश देने पड़े। उन्होंने कहा कि यह समाजवादियों का मंच है। इस तरह की अनुशासनहीनता न तो पार्टी के लिए ठीक है, न कार्यकर्ता के हित में होगी। इसके कुछ मिनटों बाद आक्रोशित नेता और कार्यकर्ता शांत हुए।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले विवाद

दरअसल, आयोजन स्थल पर पहली पंक्ति में शेरवानी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रतिनिधि व जिला व संगठन के अध्यक्षों के बैठने की व्यवस्था थी। प्रत्येक सीट पर पर्ची लगी थी। शुरुआत में पहली पंक्ति की सीटें खाली रहीं। दूसरी पंक्ति के लोग भी आयोजन स्थल के बाहर थे। अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शेरवानी की अगुवानी में बड़े स्थानीय नेता मंच पर गए। कुछ बाहर खड़े हो गए। शेरवानी के आगमन के साथ कार्यक्रम शुरू हो रहा था, तभी कुर्सी को लेकर विवाद हो गया।

मनोज यादव से कहासुनी

पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक को मंच पर कुर्सी न मिलने पर वो और उनके समर्थक नाराज हुए। मनोज यादव से उनकी कहासुनी हो गई। अज्जू नाराजगी दिखाते हुए मंच से नीचे आए, तभी अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने अज्जू का बुलाकर उनके समर्थन में आयोजकों पर निशाना साधा। इस बात पर विवाद छिड़ गया। आरोप है कि पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्ड ने मनोज को धक्का मारा। धक्के से मनोज के चालक मंच से गिर गए। दोनों में खूब कहासुनी हुई।

पूर्व विधायक और महासचिव के समर्थक भी आए आमने-सामने

Advertisment

सपा पार्षद दल के नेता हफीज अब्बासी, सचेतक आशिफ व इनके समर्थकों ने विरोध शुरू किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हंगामे के बाद अज्जू को मंच पर कुर्सी मिली। कार्यक्रम भी हुआ। हालांकि, नेताओं के मन मिले हुए नहीं दिखे। जिला और महानगर के बीच पहले भी विवाद सामने आए हैं। 

UP | samajwadi party | up news not present

samajwadi party up news UP Sp
Advertisment
Advertisment