Advertisment

विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के 3 घंटे गंवाए, कांग्रेस ने अपने सांसदों को दिया है एक खास निर्देश

लोकसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हंगामा करने लगे। इस कारण कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई। ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे चर्चा होनी है।

author-image
Ranjan Kumar
Om Birla
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा का मानसून सत्र आज काफी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हंगामा करने लगे। इस कारण कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई। ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे चर्चा होनी है। आज लोकसभा में और कल राज्यसभा में चर्चा होनी है। लोकसभा में आज विपक्ष ने चर्चा के तीन घंटे गंवा दिए। चर्चा के लिए कांग्रेस को 3 घंटे का समय आवंटित किया गया है।  

गरिमा को ठेस पहुंचा रहे: अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष के सदस्य जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे अपनी पार्टी के सदस्यों से पोस्टर नहीं दिखाने के लिए कहें। इस तरह के विरोध-प्रदर्शन सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। सदस्यों को प्रश्नकाल में बोलने नहीं दिया जा रहा और देश की जनता सब देख रही है। सदन की कार्यवाही जानबूझकर बाधित की जा रही है।

सभी सांसद 3 दिन सदन में उपस्थित रहें: कांग्रेस

कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को अगले तीन दिन तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। पार्टी ने इसके लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी की ओर से प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, प्रणिति शिंदे अपनी बात रखेंगे। 

Advertisment

मानसून सत्र का पहला हफ्ता भी चढ़ चुका है हंगामे की भेंट

संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता भी हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। इस दौरान सबसे अधिक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर जगदीप धनखड़ ने सुर्खियां बटोरीं। 

Congress | rahul gandhi | Indian Parliament | Indian Parliament

Congress rahul gandhi Indian Parliament Indian Parliament live
Advertisment
Advertisment