Advertisment

विधायक 2 लोगों के कंधों पर हुए सवार होकर जलभराव का जायजा लेने पहुंचे, जानें कौन हैं विद्याधर सिंह चौधरी?

Vidhyadhar Singh Choudhary Viral Video: जयपुर के फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह जलभराव वाले क्षेत्र को दो लोगों के कंधों पर बैठकर पार करते दिखाई दे रहे हैं।

author-image
Ranjan Kumar
Vidyadhar Singh Chaudhary

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राजस्थान की फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह दो लोगों के कंधों पर सवार दिख रहे हैं। दरअसल, विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। जब कीचड़ मिला तो वह अपने दो सहगियों के कंधों पर चढ़ गया। ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा ही वीडियो पिछले साल कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का सामने आया था। वह भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान कीचड़ से बचने के लिए समर्थकों की पीठ पर बैठ गए थे। दरअसल, ग्रामीणों ने सांभरलेक के गोपालपुरा में बाढ़ जैसे हालात बताए तो विधायक जायजा लेने पहुंचे पहुंचे।  

यूजर्स ने क्या-क्या कमेंट किया?

विधायक विद्याधर सिंह चौधरी के इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसा कि कोई भी कंपनी वाटरप्रूफ जूते क्यों नहीं बनाती? जिन्हें पहनकर नेताजी जायजा ले सके। एक यूजर ने लिखा-नेताजी के जूते खराब न हो जाए, इसलिए वो समर्थकों के कंधों पर बैठकर क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। सभी वीडियो के टेक्स्ट में लिखा गया है-फुलेरा विधायक विद्याधर सिंह चौधरी जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले, लेकिन खुद पानी में नहीं उतरे। दूसरों के कंधों पर बैठकर निरीक्षण कर रहे हैं। वैसे, वीडियो में विधायक का चेहरा नहीं दिख रहा है। 

विधायक ने दी सफाई

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पहुंचने पर मैंने कहा कि पानी में होकर कैसे जाया जाएगा? इस पर ग्रामीणों ने कहा कि आप हमारे कंधों पर बैठकर चलो, लेकिन हमारे घरों में जलभराव के हालात देखो। फिर दो ग्रामीणों ने मुझे कंधे पर बैठा लिया। दौरे के बाद गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

Advertisment

पहली बार बने हैं विधायक

विद्याधर सिंह चौधरी पहली बार ही विधायक बने हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में विद्याधर कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी थी। वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर फिर लड़े और भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमावत को 26898 वोट से हराया। 

पूर्व मंत्री के बेटे

विद्याधर सिंह के पिता डॉ. हरि सिंह राजस्थान की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वो मंत्री रह चुके हैं। चार विधायक रहे। एक बार सीकर के सांसद भी रहे। मूलरूप से नवलगढ़ के झुंझुनूं के निवासी हैं, लेकिन राजनीति फुलेरा से ही की। डॉ. हरि सिंह दिग्गज जाट नेता माने जाते थे। राजनीति में आने से पहले लोगों को निशुल्क इलाज करते थे। डॉ. हरि का 2020 में निधन हो गया था। 

टिकट मिलने से नामांकन करने पहुंच गए थे विद्याधर सिंह

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने विद्याधर सिंह को टिकट देने का ऐलान नहीं किया था। पार्टी के दूसरे नेता स्पर्धा चौधरी की भी दावेदारी मजबूत थी। इस बीच नाम की घोषणा किए जाने से पहले ही विद्याधर सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंच गए थे। फिर दोपहर 3 बजे घोषणा होने के बाद नामांकन दाखिल किया था।

Advertisment

 BJP Rajasthan | Rajasthan BJP Congress Clash | Rajasthan CM | rajasthan congress 

rajasthan congress Rajasthan CM Rajasthan BJP Congress Clash BJP Rajasthan rajasthan
Advertisment
Advertisment