/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/GPHSzz80w7KBi7GQ7XUr.jpg)
Republic Day Photograph: (Google)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क।
Republic Day 2025 Jhankiyan: देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकियां और कल्चरल प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता है। इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ से समारोह का नेतृत्व किया।
देश में संविधान के लागू होने के 75 साल और जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष समारोह में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, समानता, विकास, कौशल और एकता का अनूठा मिक्सर है। इस साल मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो शामिल हुए थे। परेड में केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों, विभागों और 16 राज्य सरकारों की झाकियां निकाली गई हैं, जो देश के विकास और नई टेक्नॉलोजी को दर्शा रही हैं। इन झाकियों में ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ की झलक पेश की है। आइए देखें झाकियों की तस्वीरें।
दिल्ली
इस साल केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की झांकी में शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाया गया है, जो शहर के नवाचार और प्राथमिकता की झलक पेश करती है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/hLKDjX6ukMxsvl6gEMxq.jpg)
यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह
उत्तर प्रदेश
इस वर्ष उत्तर प्रदेश झांकी की थीम 'महाकुंभ 2025'- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत थी। इस झांकी के जरिए राज्य के विकास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/T3qnqLvHqDPi4bCm6Yvb.jpg)
गोवा
गोवा की थीम इस साल सांस्कृतिक विरासत थी। इस झांकी के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाया गई है, जिसमें वहां के कला, संगीत और लोकनृत्य को दर्शाया गया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/PEZqAB3AFCIHFTNmmSEf.jpg)
चड़ीगढ़
पंजाब की राजधानी चंड़ीगढ़ की थीम नवाचार, स्थिरता और विरासत का मिलाजुल मिश्रण है। इस साल यह झांकी में राज्य की विरासत, नवाचार और स्थिरता के एक समरूप मिश्रण का झलक पेश करती हुई दिखी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/DzLFmlTdBbYRtlB2dLPw.jpg)
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की थीम इस साल एटिकोप्पका बोम्मलु- पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने है। राज्य की झांकी में एटिकोप्पाका से बने इको-फ्रेंडली लकड़ी के खिलौनों को दिखाया गया है। यह खिलौने पर्यावरण संरक्षण और शिल्पकला का प्रतीक माने जाते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/8dy8pmEgpyydY9pu2HTT.jpg)
पंजाब
इस साल पंजाब राज्य की थीम पंजाब ज्ञान और बुद्धिमत्ता की भूमि थी। इस झांकी में पंजाब को 'ज्ञान और बुद्धि की भूमि' के तौर पर दर्शाया गया है। इसमें पंजाब की सांस्कृतिक परंपराओं और शिक्षा पर फोकस किया गया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/8Wiv831V2XqwmRT9TaVp.jpg)
पश्चिम बंगाल
इस साल पश्चिम बंगाल राज्य की थीम 'लक्ष्मी भंडार' और 'लोक प्रसार प्रकल्प' रखी गई। इस झांकी में राज्य में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और जीवन को जीवन को सशक्त बनाना को दर्शाया गया था।
बिहार
बिहार की इस साल की थीम स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय) रखी गई थी। इस झांकी के जरिए बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय की महिमा को दर्शाया गया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/26SZoYmISNXlC1gamKSm.jpg)
त्रिपुरा
त्रिपुरा की इस साल की थीम अनन्त श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा - खर्ची पूजा पर बेस्ड थी। झांकी में 'खर्ची पूजा' के जरिए देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की झलक पेश की गई थी।
कर्नाटक
कर्नाटक राज्य की इस साल की थीम लक्कुंडी: पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल पर आधारित थी। इस झांकी के जरिए लक्कुंडी की पत्थर की शिल्पकला को दर्शाया गया था, जो राज्य की ऐतिहासिक धरोहर का एक खूबसूरत नमूना है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/5Z61TKUrFrVoe9I6lZph.jpg)
दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव
दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव की इस साल की थीम कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क- भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि पर बेस्ड थी। झांकी में भारतीय नौसेना के वीर नाविकों को श्रद्धांजलि और दमन के एवियरी बर्ड पार्क और कुक्रि मेमोरियल का प्रदर्शन किया गया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/5epB1AZRsrZ1X1pHUA06.jpg)
उत्तराखंड
उत्तराखंड की इस साल की थीम साहसिक खेल और सांस्कृतिक विरासत थी। इस झांकी के जरिए राज्य के रोमांचकारी खेलों और सांस्कृतिक धरोहर को दिखाया गया था, जो उत्तराखंड के पर्यटन और प्राकृतिक सुंदर को दर्शाते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/WxIujO640gII1Il40zah.jpg)
हरियाणा
इस साल हरियाणा की थीम भगवत गीता का प्रदर्शन था। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भगवद गीता के उपदेश को दिखाया गया था। यह राज्य के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलुओं की झलक पेश करती है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/LXjp61zYufX1StxKitv3.jpg)
झारखंड
झारखंड राज्य की इस साल की थीम स्वर्णिम झारखंड: प्रगति की एक विरासत पर आधारित थी। इस झांकी के माध्यम से राज्य के विकास और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया गया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/KxvOfUYcTwssWr2oq0wf.jpg)
गुजरात
गुजरात राज्य की थीम इस साल स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास थी। इस झांकी के जरिए राज्य की आधुनिक प्रगति और समृद्ध संस्कृति को दर्शाया गया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/VJc5QcErGtnKTQbTd0Jv.jpg)