/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/RgdSjdZwuuXpdSvmv5cC.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, “गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।” आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महानगर विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया है कि हमारी विकास यात्रा, लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूत करे, यही कामना है।
यह भी पढ़ें:Repblic Day:कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति और समृद्ध संस्कृति की झांकी
पीएम ने राष्ट्रीय समर स्मारक में दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ रवाना हो गए, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय समर स्मारक का लोकार्पण किया था।
यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा? जानिए वजह
गृहमंत्री अमित शाह बोले
गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस भारत के संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था, सामाजिक समानता के प्रति दृढ़ता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर गृहमंत्री ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों और मजबूत गणतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अमित शाह ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर मोदी जी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग का संकल्प लें।
गडकरी बोले- भारत को विश्वगुरु
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि भारत को विश्व गुरु बनना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया यह मिशन पूरा करने के लिए पूरा देश उनके साथ है। नितिन गडकरी ने कहा कि आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में महत्वपूर्ण पल है। हम न केवल दुनिया के बड़े लोकतंत्र हैं बल्कि लोकतंत्र के जनक भी हैं।
यह भी पढ़ें:Republic Day 2025: इंडोनशिया राष्ट्रपति सुबियंतो ने भारत के प्रस्ताव के बाद अपने प्रोग्राम में किया बदलाव