Advertisment

Weather Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD ने दी चेतावनी

बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
Weather Update Today
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Weather Update Today: देश के कई राज्य शीतलहर और कोहरे के प्रकोप से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट!

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।  वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, लद्दाख और छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

Advertisment

weather, winter weather

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। दिल्ली में 120 उड़ाने लेट हुईं और 4 फ्लाइट कैंसिल की गईं हैं। ट्रेनों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है और ठंड बढ़ सकती है। 

Advertisment

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है, लेकिन कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। जम्मू-कश्मीर में आज शीतलहर का येलो अलर्ट है जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यूपी में घना कोहरा, बारिश का अलर्ट

Advertisment

यूपी में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कानपुर में न्यूनतम पारा 4 डिग्री पहुंच गया, वहीं घने कोहरे की वजह  से आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 11 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा और बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद यूपी में एक बार फिर जोरदार सर्दी का दौर शुरू होगा। बिहार में शीतलहर का दौर जारी है। 

मध्य प्रदेश-राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को एमपी में बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब-हरियाणा में कैसा है मौसम?

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं 11 जनवरी को गरज-चमक के आसार हैं।

Advertisment
Advertisment