Advertisment

Ghaziabad- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- 'सपा का पीडीए फर्जी, एक एजेंसी है'

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला

author-image
Kapil Mehra
एडिट
सीएम केशव प्रसाद मौर्य का फाइल फोटो

सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर हमला

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और उसे 'समाप्त पार्टी' करार दिया। मौर्य ने सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को फर्जी बताते हुए तीखी टिप्पणी की। 

PDA है फर्जी 

उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी का पीडीए पूरी तरह से फर्जी है। यह पीडीए कोई नारा नहीं, बल्कि एक एजेंसी है। इस एजेंसी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं, डायरेक्टर डिंपल यादव, गोपाल यादव और शिवपाल यादव हैं। और इनके सारे शेयरहोल्डर अपराधी, माफिया और गुंडे हैं। मौर्य के इस बयान से साफ है कि वे सपा के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

यह भी पढ़ें - पुलिस-आवास-विकास कर्मियों की मिलीभगत से चल रहे कबाड़ गोदाम, एक में लगी भीषण आग

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने महर्षि कश्यप जयंती के महत्व पर भी प्रकाश डाला और समाज को एकजुटता का संदेश दिया। उनके इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - श्रीश्याम ज्वैलर्स से टोकन अमाउंट दिया और लाखों के आभूषण लेकर चम्पत, FIR

मौर्य के इस बयान पर अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बयान आने वाले दिनों में सूबे की सियासत में हलचल मचा सकता है। गाजियाबाद में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौर्य के इस बयान का स्वागत किया और इसे सपा की हकीकत उजागर करने वाला बताया।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

यह भी पढ़ें - वैशाली सेक्टर 1 में हॉस्पिटल के पास शराब का ठेका खुला, लोगों का हंगामा

Advertisment

यह पहला मौका नहीं है जब केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वे कई बार अखिलेश यादव और उनकी पार्टी की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। अब देखना यह है कि इस बयान के बाद विपक्ष की ओर से क्या जवाब आता है और यह राजनीतिक माहौल को किस दिशा में ले जाता है। 

bjp uttarpradesh | cm yogi uttar pradesh | yogi | CM yogi | CM Yogi Adityanath

bjp uttarpradesh | cm yogi uttar pradesh | yogi | CM yogi | CM Yogi Adityanath

Advertisment

bjp uttarpradesh cm yogi uttar pradesh yogi CM yogi CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment