/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/curryleaves-2025-09-02-16-32-02.jpg)
CurryLeaves Photograph: (IANS)
नई दिल्ली। करी पत्ताशरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करी पत्ता शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। यही कारण है कि आयुर्वेदिक चिकित्सक इसे 'नेचुरल इंसुलिन बूस्टर' मानते हैं।
आयुर्वेद में 'कृष्णनिंब'
आयुर्वेद के अलावा, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में इसका उपयोग सदियों से पाचन, नेत्र रोगों और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जाता रहा है। करी पत्ता से लगा तड़का जहां खाने में स्वाद बढ़ा देता है, वैज्ञानिक शोध और आयुर्वेद दोनों करी पत्ता से मिलने वाले फायदों की पुष्टि करते हैं। आयुर्वेद में करी पत्ता को 'कृष्णनिंब' कहा जाता है।
कई बीमारियों से दूर
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, करी पत्ते में कार्बाजोल एल्कलॉइड्स, विटामिन्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। करी पत्ता आयुर्वेद में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
इसके कुछ बड़े फायदे इस प्रकार हैं:
लिवर को स्वस्थ रखता
यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर लिवर को सुरक्षित रखता है। यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है। दूसरी ओर, लिवर की सेहत को बनाए रखने में भी इसका खास योगदान है। करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स लिवर को जहरीले तत्वों से साफ करने में मदद करते हैं।
बालों के लिए वरदान –
बालों के झड़ने को रोकता है और उन्हें काला, घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या आजकल आम हो गई है। करी पत्ते को नारियल तेल में उबालकर लगाने से यह समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। पुराने समय में यह नुस्खा गांवों में खूब इस्तेमाल किया जाता था, जिसे अब वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित किया गया है।
पाचन के लिए फायदेमंद –
मालूम हो कि पाचन में भी करी पत्ता बेहद लाभकारी है। इसका नियमित सेवन गैस, कब्ज, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है।खास बात यह है कि इसमें आयरन और फोलिक एसिड दोनों तत्व मौजूद होते हैं। फोलिक एसिड शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा नहीं बना रहता। यह एक तरह का नेचुरल एंटासिड है जो पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार –
यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। तथा
इम्यूनिटी बूस्टर यानि की इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। करी पत्ते में मौजूद एसेंशियल ऑयल्स तनाव को कम करने, मूड को बेहतर करने और मानसिक शांति देने में मदद करते हैं।
आंखों की सेहत में भी करी पत्ता काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करती है। प्राचीन ग्रंथों में इसे 'चक्षुष्' यानी नेत्रों के लिए लाभकारी औषधि कहा गया है।
Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूरी लें।"
(इनपुट-आईएएनएस)