Advertisment

थाईलैंड झुकेगा नहीं, कंबोडिया के हमलों का हवा में कर देगा काम तमाम, खड़ा किया फ्रेंच का VLMICA डिफेंस सिस्टम

थाईलैंड ने कंबोडिया के हवाई हमलों से बचाव के लिए फ्रेंच का VLMICA डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। यह सिस्टम सफल रहा तो थाईलैंड की हवाई सुरक्षा मजबूत होगी। MBDA की तकनीक की साख बढ़ेगी।

author-image
Ranjan Kumar
Vomica Defense System
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चार दिनों के संघर्ष के बाद सीमा पर शांति बहाल है। दोनों देशों के बीच पहले भी कई बार संघर्ष हुए हैं। इसके मद्देनजर रॉयल थाई आर्मी (RTA) फ्रांसीसी निर्मित VL MICA एयर डिफेंस सिस्टम को युद्ध में इस्तेमाल करने की तैयारी में है। एक स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार यह कदम 24 जुलाई से शुरू हुए तनाव के जवाब में उठाया जा रहा है। ता मुएन थॉम और प्रह वीहार जैसे विवादित क्षेत्रों में तोपखाने और रॉकेट हमलों से हालात बिगड़ गए हैं। संघर्ष में कई लोग मारे गए। अलर्ट लेवल बढ़ा दिया गया है। ऐसे में थाईलैंड द्वारा तैनात किया जाने वाला VL MICA एयर डिफेंस सिस्टम कितना कारगर साबित होगा, यह जानें...

क्या है VL MICA?

VLMICA आधुनिक हवाई रक्षा मिसाइल सिस्टम है। इसे यूरोपीय कंपनी MBDA ने बनाया है। थाई सेना ने इसे 2017 में खरीदा था। 2019 से इस्तेमाल शुरू हुआ। यह सिस्टम पुराने और कमजोर स्पाडा 2000 सिस्टम की जगह ले रहा। इसका उद्देश्य थाईलैंड की सेना को ड्रोन, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमान के हमलों से बचाना है।

क्या और कितनी क्षमता?

काम: यह सिस्टम 20 किमी तक के हवाई हमलों को रोकता है। इसमें रडार और इंफ्रारेड गाइडेड मिसाइलें होती हैं। ऐसे में यह दुश्मन पर सटीक निशाना साधने में माहिर है। 

उपयोग: यह सैनिकों, सैन्य ठिकानों और शहरों की रक्षा करने में सक्षम है। 

तकनीक: मिसाइल को सीधे ऊपर से लॉन्च किया जाता है। इससे चारों तरफ से खतरे को भांपने और मारने में मदद मिलती है।

इस सिस्टम की खासियतें

Advertisment

यह सिस्टम हर तरह के हवाई खतरे से निपट सकता है। 20 किमी तक दुश्मन को निशाना बनाने में सक्षम है। 9,000 मीटर तक उड़ने वाले टारगेट्स को मार सकता है। इसमें रडार और इंफ्रारेड सेंसर हैं। इसे तेज रिएक्शन टाइम और चपलता खतरनाक बनाती है। ट्रकों पर लगा होने से आसानी से कहीं ले जाया जा सकता है। यह सिस्टम मिसाइल को सीधे ऊपर लॉन्च करता है, जो 360 डिग्री का कवरेज देता है। इसे रडार और इंफ्रारेड तकनीक सटीक बनाती है।

संघर्ष की वजह भी जान लें

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष 1 हजार साल पुराने एक प्रीविहर मंदिर पर दावेदारी को लेकर हुआ है। मंदिर कंबोडिया की आमदनी का बड़ा जरिया है। इसे 11वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्णम ने बनवाया था। भगवान शिव का यह मंदिर कंबोडिया के प्रीविहार प्रांत और थाईलैंड की सीमा पर है।

 thailand | border clash Thailand Cambodia | cambodia thailand army | Thailand Cambodia news | Thailand Cambodia war

thailand border clash Thailand Cambodia cambodia thailand army Thailand Cambodia news Thailand Cambodia war
Advertisment
Advertisment