/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/9TOje1fpfkT6dkYMT31F.jpg)
tomato bhaji Photograph: (Google)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क।
Advertisment
Alia Bhatt Favourite Food: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट घर का बना हुआ खाना बेहद पसंद करती हैं। वह सिंपल भारतीय खाने की शौकीन हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल और ब्लॉग्स के जरिए इस बात का सबूत भी देती रहती हैं। अक्सर वह फैन्स के साथ अपनी फेवरेट डिशेज और रेसिपीज शेयर करती रहती है। आलिया को छाछ, पोहा, चावल और दाल के अलावा टमाटर की भाजी खूब पसंद है। ऐसे में आज हम आपके लिए आलिया भट्ट की फेवरेट चटपटी टमाटर की भाजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। टमाटर एक हाई फाइबर, विटामिन सी रिच और लो कैलोरी फूड है, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं टमाटर की भाजी बनाने की रेसिपी।
टमाटर की भाजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
Advertisment
- टमाटर 4-5 पके हुए (बारीक कटे हुए)
- तेल 1 बड़ा चम्मच
- राई 1/2 चम्मच
- जीरा 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च 1
- हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
- हींग 1 चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- करी पत्ते 3-4
- गुड़ 1 चम्मच
- हरा धनिया 1 चम्मच
ऐसे बनाएं टमाटर की भाजी
Advertisment
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा और राई को चटकाएं।
- अब इसमें हींग और करी पत्ता डालकर पकाएं।
- फिर इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकेंड तक भून लें।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं।
- फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालें और धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं।
- जब टमाटर गल जाएं तो इसमें गुड़ और नमक मिलाएं।
- अब इसे 5 से 7 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- बस तैयार है आपकी यमी-टेस्टी टमाटर की भाजी।
- अब इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठे और चावल के साथ सर्व करें।
Advertisment
Advertisment