नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Indian Uttapam Recipe: उत्तपम एक बहुत ही फेमस साउथ इंडियन डिश है जो पैनकेक की तरह दिखती है। आमतौर पर उत्तपम को सूजी से तैयार किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इसे उड़द की दाल और चावल से बनाया है? नहीं तो आज हम आपके लिए उड़द की दाल और चावल से उत्तपम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तपम एक बहुत ही हेल्दी और टेस्टी डिश है, क्योंकि इसे बनाने में कई तरह की सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं उड़द की दाल और चावलों का उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी।
यह भी पढ़ें: Shahi Pulao Recipe: फैमिली गेद-टू-गेदर को खास बना देते हैं स्वाद में लजीज शाही पुलाव, ये रही इजी रेसिपी
उत्तपम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
- 1 कप उड़द दाल
- 1 कप चावल
- 1 कप दही
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
- तलने के लिए तेल
- प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर आदि सब्जियां (पसंदीदा)
यह भी पढ़ें: स्वाद में बेहद चटपटी होती है टमाटर की भाजी, आप भी एक बार जरूर ट्राई कीजिए Alia Bhatt की ये फेवरेट रेसिपी
ऐसे बनाएं हेल्दी उत्तपम
- सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को धोकर एक बर्तन में 4 से 5 घंटों तक भिगोकर रख दें।
- फिर भीगे हुए चावल और दाल को मिक्सर जार में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब इसमें नमक, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर बैटर को अच्छे से मिलाएं।
- ध्यान रहे इसका गाढ़ापन पैनकेक के बैटर की तरह हो।
- इसके बाद अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक-बारीक काट लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म कर लें।
यह भी पढ़ें: Guava Chutney Recipe: बोरिंग खाने में भी स्वाद का तड़का लगा देती है चटपटी अमरूद की चटनी, ये रही बेहद आसान रेसिपी
- फिर इस पर 1 चम्मच बैटर लेकर गोलाई में फैलाएं।
- इसके बाद इस पर कटी हुई बारीक सब्जियां डालें।
- अब इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पकाएं।
- बस तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी उत्तपम।
- अब इसे गर्मागर्म सांबर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।