Advertisment

स्वस्थ जीवनशैली: सिर्फ पौष्टिक आहार ही नहीं, विटामिन D के लिए 'सूर्य स्नान' भी है ज़रूरी!

एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए केवल संतुलित आहार ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर को प्राकृतिक विटामिन डी की पूर्ति के लिए रोज़ाना 'सूर्य स्नान' या नियंत्रित धूप लेना भी अत्यंत आवश्यक है। जब इसकी कमी से थकान, हड्डियों में कमजोरी और अवसाद की समस्या बढ़ती है

author-image
YBN News
sunbathing

sunbathing Photograph: (ians)

नई दिल्ली। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए केवल संतुलित आहार ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर को प्राकृतिक विटामिन डी की पूर्ति के लिए रोज़ाना 'सूर्य स्नान' या नियंत्रित धूप लेना भी अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर सर्दियों में, जब इसकी कमी से थकान, हड्डियों में कमजोरी और अवसाद की समस्या बढ़ती है, तब सुबह 7-8 बजे की हल्की धूप एक एंटी-डिप्रेसन दवा की तरह काम करती है।

प्राकृतिक तरीका विटामिन डी का

आयुर्वेद के अनुसार, धूप के बिना शरीर की पाचन शक्ति (अग्नि), ओज, और रक्त संचार अधूरा है। इसलिए, अपनी जीवनशैली में आहार के साथ-साथ कुछ देर का सूर्य स्नान भी शामिल करें। यह आपको कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तरीका विटामिन डी सप्लीमेंट से कहीं ज़्यादा प्रभावी और लाभकारी है।

एक अच्छी जीवन शैली

मालूम हो कि एक अच्छी जीवन शैली के लिए पौष्टिक भोजन को बहुत महत्व दिया जाता है, लेकिन पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सूर्य की रोशनी की भी आवश्यकता होती है। शीत ऋतु के मौसम में शरीर में विटामिन डी की कमी ज्यादा हो जाती है, जिससे थकान, हड्डियों में कमजोरी, मांसपेशियों का कमजोर होना और मन बेवजह उदास होने की समस्याएं महसूस होती हैं। ऐसे में डॉक्टर सप्लीमेंट का सहारा लेने की सलाह देते हैं, लेकिन सप्लीमेंट से ज्यादा प्राकृतिक रूप से शरीर को विटामिन डी देना ज्यादा लाभकारी होता है।

सूर्य स्नान

शरीर को सिर्फ आहार नहीं, बल्कि धूप भी चाहिए। आयुर्वेद में विटामिन डी की कमी को अग्नि और रस धातु की कमी से जोड़कर देखा गया है। आयुर्वेद कहता है कि सूर्य के बिना शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति, ओज (शरीर की लड़ने की शक्ति और चमक), रक्तधारा (ब्लड सर्कुलेशन), और धातु-पोषण (शरीर में बनने वाले उत्तकों का पोषण) अधूरा है। जब तक शरीर को धूप का स्पर्श नहीं मिलता, तब तक शरीर इन सभी फायदों से वंचित रह जाता है।  इसके लिए सबसे पहले सुबह 7–8 बजे की धूप शरीर के लिए लाभकारी होती है। ऐसे में सूती कपड़े पहनकर धूप ग्रहण करें। आयुर्वेद में इसे सूर्य स्नान भी कहते हैं।

Advertisment

अभ्यंग विधि

दूसरा, सूर्य की रोशनी में ही अभ्यंग विधि करें। अभ्यंग तेल मालिश की विधि है, जो शरीर में विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ाती है। इसके लिए पैर, हाथ, और गर्दन पर तेल मालिश करें। शीत ऋतु में जैतून का तेल, बादाम का तेल, और तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। शीत ऋतु में भी सूर्य की ऊर्जा से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। सुबह के सूर्य उष्णता, प्रकाश और प्राण की शक्ति से युक्त होता है, जो शरीर को वो ताकत देता है जिसकी पूर्ति विटामिन डी के सप्लीमेंट भी नहीं कर पाते हैं।

पौष्टिक आहार

आहार लेना। पौष्टिक आहार लेकर भी शरीर में विटामिन डी का अवशोषण बढ़ता है। विटामिन डी का अवशोषण शरीर में वसा युक्त भोजन के साथ ज्यादा अच्छे तरीके से होता है। इसके लिए तिल, मूंगफली, अलसी, गाय का दूध, मक्खन, मशरूम, सोंठ, काली मिर्च और आंवले का सेवन लाभकारी होता है। ये तीनों स्टेज शरीर को पुनर्जीवित करने की ताकत रखते हैं। ऐसा करने से हड्डियों, मांसपेशियों और मन तीनों को ताकत मिलती है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment
Advertisment