/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/08/jhalkari-bai-hospital-2025-08-08-16-49-23.jpg)
14 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित झलकारी बाई अस्पताल में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। पुलिस बच्चे के पिता की पुष्ट के लिए अब डीएनए टेस्ट कराएगी।
29 मई को आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जानकारी के अनुसार, बीते 29 मई को किशोरी के माता-पिता ने गोमती नगर विस्तार थाने में अपनी बेटी से दुष्कर्म का मामला अशोक नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद 30 मई पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सीएमएस ने नहीं उठाया फोन
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी की हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसे झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसने बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में आधिकारिक बयान के लिए अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर सुधा वर्मा को कॉल करने पर उन्होंने फोन फोन नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें- UP में 25.04 लाख स्मार्ट मीटर बिना अनुमति प्रीपेड में बदले, नियामक आयोग पहुंचा मामला
यह भी पढ़ें- छांगुर केस में अहम भूमिका निभाने पर Gopal Rai को बहनों ने बांधी राखी
crime news | rape victim