Advertisment

आप सासंद Sanjay Singh का भाजपा पर बड़ा आरोप : बोले- पंचायत चुनाव से पहले यूपी में 1 करोड़ वोट कटवाने की तैयारी

UP Politics : संजय सिंह ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव से पहले एसआईआर के जरिए एक बड़ा चुनावी घोटाला करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बात की चर्चा है कि पंचायत चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ वोट काटे जाएंगे।

author-image
Deepak Yadav
sanjay singh

आप सासंद संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यूपी में पंचायत चुनाव से पहले एसआईआर के जरिए एक बड़ा चुनावी घोटाला करने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा जनता के बीच अपना आधार खो चुकी है। इसलिए अब वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। 

 संजय सिंह ने एसआईआर पर उठाई आपत्ति

राज्यसभा सदस्य ने पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने को लेकर रविवार को कहा कि यह वही एसआईआर है, जिस पर पूरा बिहार आंदोलित है और जिसके जरिए महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा ने चुनाव जीता और दिल्ली में तो सारी हदें पार कर दीं। 

वोट चोरी करके चुनाव जीतने का खेल अब यूपी में

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की विधानसभा (नई दिल्ली) में चुनाव शुरू होने से पहले 42,000 वोट काट दिए गए। दिल्ली की 14 विधानसभाओं में भाजपा के चंद कार्यकर्ताओं ने हजारों वोट कटवा दिए। केंद्रीय मंत्रियों के घरों में फर्जी वोट बनवाए गए। वोट और वोटर सूची में धोखा देकर वोट चोरी करके चुनाव जीतने का यह खेल अब उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाला है। इस बात की चर्चा है कि पंचायत चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ वोट काटे जाएंगे। कल्पना कीजिए, यह कितना बड़ा घोटाला करने की तैयारी है। 

जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील

संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर लोग अपने राज्य के लोकतंत्र, चुनाव और अपनी पंचायतों को बचाना चाहते हैं तो बाहर निकलकर अपनी आवाज बुलंद कीजिए। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ न्यायालय तक अपनी आवाज पहुंचाइए। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने को तैयार हो जाइए, क्योंकि यह एसआईआर उनके वोट के अधिकार को खत्म कर देगा। 

sanjay singh statement | sanjay singh news

Advertisment

यह भी पढ़ें- उड़ीसा में बिजली निजीकरण विफल, यूपी में क्यों थोप रही सरकार? कर्मचारी भरेंगे

यह भी पढ़ें- मायावती का बड़ा ऐलान : आकाश आनंद को बिहार विधानसभा चुनाव की कमान, सितंबर से जनसभाएं

यह भी पढ़ें- यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें! इस साल भी कंपनियां रहेंगी उपभोक्ताओं की बकायेदार

Advertisment

यह भी पढ़ें- दिल दहला देने वाला मंजर : कॉलेज के मैदान में गिरी आसमानी बिजली, कबड्डी खेल रहे छात्र बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

sanjay singh sanjay singh news sanjay singh statement
Advertisment
Advertisment